एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी कुनौली ने भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर एक महिला को अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जा रहे प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ गिरफ्तार किया है
✍️ मिथिलेश कुमार झा, विशेष संवाददाता
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी कुनौली ने भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर एक महिला को अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जा रहे प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 223 के क्षेत्र से भारत से नेपाल की तरफ सामानो की तस्करी होने वाली हैं। जिसे रोकने के लिए एक गश्त दल का गठन किया गया। स. उ. निरीक्षक ए कमल किशोर के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी राजू मण्डल तथा 5 अन्य का गश्त दल चिन्हित स्थान पर पहुँच कर निर्धारित मार्ग पर गश्त कर रहे थे। कुछ समय उपरांत गश्त दल द्वारा देखा गया कि एक महिला बोरी में कुछ समान लिए भारत से नेपाल की तरफ जाने की कोशिश कर रही है। पूर्व प्राप्त आसूचना के आधार पर उस महिला को रोक कर सामानो की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में गश्त दल को बोरी में से विभिन्न प्रकार के 216 नग कपड़े, तथा मोटर साइकल के पुर्जे मिले। जिन्हे जब्त कर लिया गया तथा उक्त महिला को भी हिरासत में ले लिया गया। महिला की पहचान नेपाल के सप्तरी जिला के रायपुर निवासी कविता मण्डल (काल्पनिक नाम) के रूप में की गई है। कागज़ी कार्यवाही करने के उपरांत हिरासत में ली गयी महिला एवं जब्त सामानों को सीमा शुल्क विभाग, कुनौली, बिहार को सुपुर्द कर दिया गया।








