AMIT LEKH

Post: विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार को न्यू कैंब्रिज रेसिडेंशियल स्कूल के परिसर में वन विभाग की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया

✍️ मिथिलेश कुमार झा, विशेष संवाददाता

– अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार को न्यू कैंब्रिज रेसिडेंशियल स्कूल के परिसर में वन विभाग की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।

मौके पर वन विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि आज दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग जैसे संकट से वृक्षारोपण के द्वारा ही बचाया जा सकता है। जिस तेजी से दुनिया में प्रदूषण बढ़ रहा है उसको लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। इसलिए हमको वृक्ष लगाने की जरूरत है। न्यू कैंब्रिज रेसिडेंशियल स्कूल के निर्देशक एम के झा ने कहा की आज हम भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।

इसके बाबजूद सम्हाल नही रहे हैं। पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए। प्रभारी वनपाल उपेंद्र मेहता ने जानकारी दी की इस मौके पर मानसरोवर झील , एसएसबी 45 वीं बटालियन के मुख्यालय और मोद नारायण कॉलेज भीमनगर के परिसर में भी वृक्ष लगाए गए है। मौके पर वन विभाग की ओर से फलदार एवं छायेदार वृक्ष लगाए गए है। मौके पर प्राचार्य न्यू कैंब्रिज रेसिडेंशियल स्कूल अजय कुमार, शिक्षक विश्वनाथ मालाकार, वन रक्षी मृत्युंजय कुमार, शशि कुमार और स्कूली बच्चों में आर्या,पूजा, प्रिया,सहित अन्य लोगो के द्वारा वृक्ष लगाए गए।

Comments are closed.

Recent Post