रमेश यादव की पत्नी रम्भा देवी ने वाल्मीकिनगर थाने में आवेदन देकर 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है
थानाध्यक्ष विजय राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है
✍️ वाल्मीकिनगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (इंडो-नेपाल)। थाना क्षेत्र के रमेश यादव की पत्नी रम्भा देवी ने वाल्मीकिनगर थाने में आवेदन देकर 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में रम्भा देवी ने जताया है की मेरी बकरी करीब 4 बजे पड़ोस के गोविंद साह के दरवाजे पर चली गई जिस कारण गोविंद साह और उसकी पत्नी व बेटी मेरे साथ गालीगलौज करने लगी । जिसका विरोध करने पर राधेश्याम साह, गोविंद साह व उसकी पत्नी, कौशल्या कुमारी, खुशी कुमारी और सोनी कुमारी ने मेरे साथ मारपीट करने लगे । मारपीट के क्रम में मेरे गले का सोने का चेन गोविंद साह की पत्नी ने छीन लिया। रम्भा देवी ने आगे बताया कि ये सभी लोग लाठी फट्टे से लैस होकर मारपीट कर रहे थे । मारपीट के दौरान मेरा हाथ टूट गया । गांव के अडोस पड़ोस के लोग किसी तरह से मुझे बचाकर वाल्मीकिनगर अस्पताल लेकर आए जहां से मुझे बगहा रेफर कर दिया गया है । थानाध्यक्ष विजय राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।








