विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कृषक व विद्यार्थीयों की उपस्थिति में आलोचना चक्र सह पौधा रोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया
✍️ रवि शर्मा, संवाददाता
– अमिट लेख
पिपराकोठी, (पूर्वी चम्पारण)। स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कृषक व विद्यार्थीयों की उपस्थिति में आलोचना चक्र सह पौधा रोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन-लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के मुहीम के अवसर पर उत्जापन दिवस के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केवीके प्रमुख सह वरीय वैज्ञानिक डा.अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान मंत्री के इस मिशन के तहत माह मई के तीसरे सप्ताह से लगातार कृषि विज्ञान केन्द्र विभिन्न गाँव मैं जाकर अपने संयंत्र से किसानों को पर्यावरण एवं मौसम अनुकूल कृषि तकनीक के बार्रे मैं जागरूक करने का कार्य किया है।
इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र में डिबेट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे अव्वल स्थान पाने वाले विद्यार्थीयों को केन्द्र के प्रधान सह वरीय बैज्ञानिक डॉ अरविन्द कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के खेत की उपज को प्रदर्शनी में शामिल कर सम्बंधित किसानों को पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर डा.सिंह ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने और स्वस्थ रहने के लिए पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के तकनीक को अपने दैनिक जीवन मैं सामिल करने पे जोर दिया।अंत में सभी किसानों और विद्ध्यार्थियों ने वृक्षारोपण कर पर्याबरण संरक्षण की शपथ ली।इस कार्यक्रम मैं कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी वैज्ञानिक व कर्मी मौजुद थे।








