AMIT LEKH

Post: प्रशिक्षण एवं कार्यशाला कार्यक्रम का किया गया आयोजन

प्रशिक्षण एवं कार्यशाला कार्यक्रम का किया गया आयोजन

प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड उपप्रमुख पप्पू कुमार साह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुजाता स्वराज के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा /भोजपुर। प्रखंड के ई किसान भवन में खरीफ महा अभियान 2023 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण एव कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड उपप्रमुख पप्पू कुमार साह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुजाता स्वराज के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे किसानों को अनुदानित बीच सहित अनेकों कृषि संबंधित जानकारी दी गई। आत्मा भोजपुर आरा से पहुंचे कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफे एवं ज्यादा उत्पादन से संबंधित बीज के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। कृषि विभाग के अधिकारियों के लापरवाही एवं मनमानी के कारण प्रखंड के 11पंचायतों से बहुत कम किसान प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित हुए किसानों का कहना है कि कृषि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार नहीं किया गया। जिसके कारण कृषि कार्य करने वाले किसान इस कार्यशाला में जानकारी के अभाव में नहीं पहुंच पाए। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में किसानों की संख्या काफी कम देखी गई। यहां तक की प्रशिक्षण सह कार्यशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विक्की कुमार आत्मा अध्यक्ष द्वारिका सिंह अनुमड़ल क़ृषि पदादिकारी सुजाता स्वराज मुकुंदपुर मुखिया प्रवीण कुमार राजू वैज्ञानिक डॉ सच्चिदानंद सिंह जनकधारी तिवारी सहित लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post