![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
शनिवारी बैठक के तहत जनता दरबार का आयोजन थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित किया गया
✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। चरपोखरी थाना परिसर में शनिवारी बैठक के तहत जनता दरबार का आयोजन थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से फरियादी भूमि समस्या को लेकर पहुंचे हुए थे। मामले का निपटारा करने के लिए ऑन द स्पॉट अंचल कर्मी उपस्थित थे। थानाध्यक्ष चरपोखरी ने बताया कि भूमि विवाद के 04 मामलों को निपटारा करने के लिए तिथि का निर्धारण किया गया था। जिसमे आज भूमि समस्या के 02मामले को ऑन द स्पॉट जांच पड़ताल कर निष्पादन किया गया। जनता दरबार का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समस्याओं का निपटारा करना है। ज्यादातर समस्याएं भूमि विवाद के कारण ही देखी जा रही है। उन्होंने लोगों से जनता दरबार में अपनी समस्या को निर्भीक होकर कहने का सुझाव दिया। आयोजित जनता दरबार में थाना अध्यक्ष चरपोखरी निकुंज भूषण प्रसाद, राजस्व कर्मचारी, अंचल निरीक्षक कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक कुमार, लिपिक दीपक कुमार, सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।