AMIT LEKH

Post: विदेशों में प्रधानमंत्री का सम्मान, पूरे देश का सम्मान

विदेशों में प्रधानमंत्री का सम्मान, पूरे देश का सम्मान

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल देश के लिये बेमिसाल रहे। पूर्व मंत्री सह विधायक राणा रणधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के सपने को साकार किया है

✍️ पप्पू पंडित, हमारे संवाददाता

– अमिट लेख
पकड़ीदयाल, (पूर्वी चम्पारण)। विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित होते हैं, तो पूरा देश गौरवान्वित होता है। यह सम्मान पूरे भारतीय लोगों का सम्मान है। उक्त बातें एक विवाह भवन में केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने संयुक्त मोर्चा के बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व ने देखा कि किस तरह टर्की में एनडीआरएफ की टीम ने लोगो की जाने बचाई। यूक्रेन से भारतीय छात्रों के साथ पाकिस्तानी छात्र भी तिरंगा का सहारा ले जान बचाई। ये मोदी के कारण सम्भव हुआ। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल देश के लिये बेमिसाल रहे। पूर्व मंत्री सह विधायक राणा रणधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के सपने को साकार किया है। इससे पहले राजद के किशोरी सहनी, कांग्रेस के अभय कुमार यादव तथा वीआईपी के गुडडू कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए, केंद्रीय मंत्री ने उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक की अध्यक्षता किशोरी बैठा तथा संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। मौके पर शिवहर के पूर्व विधायक राणा रत्नाकर, बीजेपी ढाका जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, आशुतोष गुप्ता, उषा गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, नितेश सर्राफ, चुन्नू सिंह, अरविंद केशरी, परमा जायसवाल सुनील सहनी, प्रेमशंकर पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post