AMIT LEKH

Post: बालासोर ट्रेन दुर्घटना में घायल विजय की हुई मौत

बालासोर ट्रेन दुर्घटना में घायल विजय की हुई मौत

बालासोर ट्रेन दुर्घटना में घायल विजय की हुई मौत, जिले के मृतकाें की संख्या 6 हुई

✍️ सर्फूल्लाह हुसैन, संवाददाता

– अमिट लेख

रामगढ़वा, (पूर्वी चम्पारण)। ओडिशा के कटक स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान विजय की माैत हाे गई। गत दो जून को ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विजय पासवान की मौत मंगलवार की अहले सुबह ओडिशा के कटक स्थित मेडिकल कॉलेज में हो गई। मृतक विजय पासवान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रामगढ़वा पंचायत के चिकनी गांव का निवासी स्व चंदर पासवान का पुत्र था। मृतक विजय पासवान व उसका भाई संजय पासवान अपने आठ ग्रामीण साथियों के साथ केरल जा रहा था। तभी 2 जून को ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना हो गयी थी। जिसमें वह अपने साथियों के साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें 2 जून को ही चिकनी गांव निवासी राजा पटेल की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी। विजय पासवान की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। पत्नी धनवंती देवी दो नाबालिग पुत्री व दो पुत्रों तथा उसी ट्रेन हादसे में घायल विजय पासवान का भाई संजय पासवान का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments are closed.

Recent Post