प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की 9 साल बेमिसाल सरकार के तहत हुई कार्य को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा किया गया
✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। भोजपुर भाजपा संयुक्त मोर्चा की अहम बैठक आरा जेल रोड स्थित जैन धर्मशाला में की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 9 साल बेमिसाल सरकार के तहत हुई कार्य को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा किया गया। वही, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरा सदर विधायक पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भोजपुर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही। वही इस कार्यक्रम में उस्थित भोजपुर भाजपा ज़िला अध्यक्ष दुर्गा राज, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष, बिभु जैन, जीतू चौरसिया, मधु मिश्रा, कांति सिंह, सालनी सिंह, सकुंता सिंह, वशुंधरा लभली पाण्डेय, दीपक सिंह सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।








