AMIT LEKH

Post: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का कार्यक्रम किया

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का कार्यक्रम किया

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन एवम दिशा एक प्रयास संस्थान के सहयोग व निर्देशन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का कार्यक्रम किया गया

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। गत दिवस, दिनांक 15/06/2023 को जगदीशपुर प्रखंड ग्राम पंचायत दावां के वार्ड नंबर 07, 08, 10, 14, 13 में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन एवम दिशा एक प्रयास संस्थान के सहयोग व निर्देशन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का कार्यक्रम किया गया।

जिसमें बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण के खिलाफ शिक्षकों, बच्चों, माता-पिता एवम अन्य लोगों के साथ बैठक किया गया। और उन्हें इससे संबंधित जरूरी बातों से अवगत करा कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया गया।

बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल यौन शोषण के विरुद्ध होने वाले दुष्परिणामों को लेकर बैठक हुआ। यह बैठक कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन यूएस एवं दिशा एक प्रयास के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। बैठक में सुनिश्चित किया गया है कि आगामी 1 जून से 30 जून तक इस मुहिम को बड़े पैमाने पर लाकर इसके दुष्परिणामो से लोगों को अवगत कराया जाएगा। सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास के पंचायत के मुखियाँ शुशुमलता ने बताया कि बाल मजदूरी व शोषण की नियंत्रण मौजूदगी से देश की अर्थव्यवस्था को खतरा हो रहा है। बच्चों पर इससे गंभीर आपातकालीन और दीर्घाकालीन दुष्परिणाम हो रहा है। शिक्षा से वंचित हो वह उसका शारीरिक मानसिक विकास ना हो ना होने देना बाल तस्करी भी बाल मजदूरी से ही जुड़ी हैं। हमें बच्चों का शोषण रोकना होगा। बच्चों एवं उनके परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करना होगा।

बैठक में ग्राम पंचायत आमा के मुखिया से समझौता ने बताई की 18 वर्ष लड़की का उम्र और 21 वर्ष से कम लड़के का उम्र अगर होता है तो उसे बाल-विवाह कहते हैं, जिसे, नहीं करना है नहीं करने देना है बैठक में मौजूद. सेविका सहायिका संजू देवी आशा मंजू देवी रोशन कुमार शमीमा खातून का सीएम अनीता देवी मौजूद रहे। बैठक मे दावा पंचायत के मुखियां शुषुम लता, सीडीपीओ और एलएस जगदीशपुर आंगनवाड़ी सेविका रानी पटेल , उषा सिंह, नरगिश खातून , सुनीता देवी एवम मोहम्मद मकसूद आलम वार्ड सदस्य दीपक कुमार, अशोक चौधरी, अयूब खान के सहयोग से लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का आग्रह किया गया।

Comments are closed.

Recent Post