



नवीन कुमार को जिला उपाध्यक्ष तथा संजय कुमार उर्फ गुड्डू को जिला महासचिव व संजीव कुमार तथा रोहित कुमार को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया है
✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो
– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। जिला जन अधिकार पार्टी (लो.) के जिला अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने रविवार संगठन का विस्तार करते हुए, नवीन कुमार को जिला उपाध्यक्ष तथा संजय कुमार उर्फ गुड्डू को जिला महासचिव व संजीव कुमार तथा रोहित कुमार को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया है। इसकी जानकारी देते हुये, जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह नियुक्ति किया गया है। वही नव-नियुक्त सभी पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे हर संभव पूरा करेंगे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव और जाप के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगे। जिससे पार्टी को जिले में निरंतर मजबूती मिलेगी। इनके मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश महासचिव मोख्तार प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता अभिजीत सिंह, प्रदेश सचिव सह पिपरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंकुश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव धीरज सिंह ,जन अधिकार छात्र परिषद के तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष नुरैंन आलम, छात्र नेता पुन्नू सिंह, लक्ष्य सिंह, मेहसी प्रखंड अध्यक्ष गयासुद्दीन अंसारी, मेहसी युवा नगर अध्यक्ष अशरफुर रहमान, कैफी आदि ने बधाई दी हैं।