



✍️ संवाददाता
– अमिट लेख
महराजगंज, (विशेष)। आम आदमी पार्टी जनपद महराजगंज की कार्यकारिणी भंग होने के बाद आज पुनः नई कार्यकारिणी के गठन हेतु कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान आम आदमी पार्टी जनपद महराजगंज से रामकुमार पटेल को पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद उन्होंने बताया कि, मुझपर विश्वास दिखाते हुए एक बार फिर से मुझे आम आदमी पार्टी जनपद महराजगंज का जिला उपाध्यक्ष चुना गया। पुनः मुझपर विश्वास जताने के लिए मैं जिला प्रभारी अजीत श्रीवास्तव समेत सभी शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय की गहराईयों से आभार व्यक्त करता हूं। बताते चले पिछले दिनों आम आदमी पार्टी कि कार्यकारणी को किन्हीं कारण वश अचानक भाँग कर दी गई थी।