AMIT LEKH

Post: बच्ची जनने को ले हैवानों ने की महिला की हत्या

बच्ची जनने को ले हैवानों ने की महिला की हत्या

मृत महिला के परिजनों का आरोप है की जुड़वा बेटियां होने के बाद महिला को प्रताड़ित किया जाता था। इसी क्रम में आज दोपहर उसकी गला दबाकर हत्या करने की सूचना मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया

✍️ जगमोहन काज़ी, संवाददाता

– अमिट लेख

हरनाटांड, (बगहा ग्रामीण)। बगहा के वार्ड 21 बनकटवा में एक महिला की गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृत महिला के परिजनों का आरोप है की जुड़वा बेटियां होने के बाद महिला को प्रताड़ित किया जाता था।

इसी क्रम में आज दोपहर उसकी गला दबाकर हत्या करने की सूचना मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। बगहा बनकटवा में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला और उसका ससुराल दोनों नगर थाना क्षेत्र में ही पड़ता है। लड़की के परिजनों का आरोप है की वर्ष 2019 में शादी होने के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन छह माह पूर्व उनकी बेटी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिसके बाद से महिला के ससुराल वालों ने बेटी जनने का मुद्दा बनाकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला के भाई और मां ने बताया की दस दिन पूर्व से उससे मोबाइल पर बात नही करने दिया जा रहा था और इसी बीच सोमवार की दोपहर सूचना मिली की उनके बेटी की तबीयत खराब है। जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो उनके बेटी की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी पति व उसके ससुर को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों का आक्रोश भी झेलना पड़ा। ग्रामीणों की मांग थी की घर को सील कर दिया जाए और इसमें शामिल अन्य आरोपियों को तत्काल पकड़ा जाए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने बताया की उन्हें सूचना मिली की वार्ड 21 में एक महिला की हत्या ससुराल वालों द्वारा कर दी गई है। जिसकी शादी वर्ष 2020 में लॉक डाउन के समय हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति विकास सोनी और उसके ससुर चंदेश्वर सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले के जांच में जुटी है। बता दें की महिला के गले पर जख्म के निशान हैं।

Comments are closed.

Recent Post