AMIT LEKH

Post: घोड़ासहन में डकैतों से पुलिस की मुठभेड़ दो डकैत ढ़ेर

घोड़ासहन में डकैतों से पुलिस की मुठभेड़ दो डकैत ढ़ेर

घोड़ासहन में डकैतों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो डकैत ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल

डकैतो ने फेका बारह बम

सीमा सुरक्षा बल के जवान व जिला पुलिस कर रही छापेमारी

✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो

– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। भारत नेपाल सीमा के घोड़ासहन में डकैतों के साथ पुलिस की मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुठभेड़ में दो डकैतों को ढेर किया है।

वही मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। इस दौरान डकैतों ने पुलिस पर 12 से ज्यादा बम फेंके। बमबारी के बाद डकैत नेपाल की ओर फरार हो गए। डकैतों की तलाश में सीमा सुरक्षा बल के जवान के साथ मोतिहारी पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। इलाके में कई जगहों पर नाकेबंदी कर करवाई गई है। मुठभेड़ घोड़ासहन थाने के पुरनहिया में हुई है। हालांकि इस वारदात के बाद एसपी खुद मौके पर पहुंचे। साथ ही अरेराज डीएसपी जिले से अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे है। फिलहाल एसएसबी के सहयोग से कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताते चले कि यह जिला का बॉर्डर इलाका है जो नेपाल से सटा हुआ है।

जिस कारण डकैत घटना को अंजाम देकर नेपाल में प्रवेश कर जाते है। थाना क्षेत्र में डकैतों ने कई बार डाका डालने के वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र घटना स्थल पर पहुंच घटना की जायजा ले रहे है। जिला पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के जवानो द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस की इस तत्परता और दिलेरी से आम लोगों में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है।

Recent Post