AMIT LEKH

Post: भारत विश्वगुरू बनने की राह पर तत्पर है : राघवेंद्र प्रताप सिंह

भारत विश्वगुरू बनने की राह पर तत्पर है : राघवेंद्र प्रताप सिंह

भाजपा के राज्यसभा सांसद सह पूर्व राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र गहलोत ने बड़हरा विधानसभा के विभिन्न जगह जनसंपर्क जन सभा को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की नौ वर्षो की उपलब्धियो को गिनाया

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख
आरा/बड़हरा, (25/06/23)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत रविवार को राजस्थान के पूर्व मंत्री और वर्तमान मे राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलौत बड़हरा विधानसभा के सरैया मंडल के घांघर विंदटोली और सलेमपुर मंडल के धमार गाँव के जनसभा मे बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता शामिल हुए। सरैया मंडल के घांघर बिंदटोली मे महादलित और महिलाओं के जनसभा की अध्यक्षता सरैया मंडल संयोजक करोड़पति सिंह और धमार जनसभा की अध्यक्षता सलेमपुर मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने किया। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम मे शामिल होने आए राज्यसभा सांसद गहलौत जी का भब्य स्वागत स्थानीय विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और कार्यकताओ द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आयोजित द्वय जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेन्द्र गहलौत ने उपस्थित महादलित महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र मे भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण का सरकार है। नौ वर्षो मे गरिबो के लिए योजनाओं की झड़ी लग गई। कोरोना के समय मे सरकार ने देश को सुरक्षित रखते हुए जनकल्याणकारी कार्य किए जिसकी प्रशंसा आज पूरे विश्व कर रही है।एक तरफ जहाँ विश्व के सभी देशो को आर्थिक मंदी से गुजरना पड़ा ,वही दूसरी तरफ भारत ने दो-दो वैक्सीन का निर्माण कर अपने देश के साथ पड़ोसी देश के लोगो की भी जान बचाई। गरीबो के मुफ्त मे अनाज,आयुष्मान योजना से पाँच लाख तक इलाज, घर-घर बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता योजना,उज्जवला योजना, जन-धन योजना सहित सारी योजनाएँ गरीबों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। आज देश विश्व की पाँचवी अर्थब्यवस्था वाली देश बन गई और पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। आज प्रधानमंत्री जी ने विश्व मे देश का मान-सम्मान बढाया है। वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भोजपुरी मे जनसभा को संबोधित किया और कहा कि पहली बार भारत के प्रधानमंत्री को अमेरिका और विकसित देश हाँथो पर उठा कर चल रही है। अमेरिका जैसे विकसित देश नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई मे पलके बिछाया रहता है। दो -दो बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करना किसी भी देश के लिए गर्व की बात होती है। भारत विश्वगुरू बनने की राह पर तत्पर है। गरीबो के लिए जितना काम इस सरकार ने की है, इससे पहले कभी नही हुआ। जनसभा को जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने संबोधित करते हुए कहा कि नौ वर्षो की उपलब्धिया इतना है कि गिनाते-गिनाते सुबह से शाम बीत जाएगा, लेकिन देश की जनता मोदी सरकार के कामो से इतनी खुश है कि लोकसभा चुनाव के पहले ही नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री पुनः बना चुकी है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष सहित जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,महामंत्री पुनम कुशवाहा, जिला मंत्री विनय बेलाउर, संतोष चंद्रवंशी, प्रवक्ता धीरज सिंह, रामाकांत सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मे भाजपा नेता रामवातर सिंह, शेख कलामुद्दीन, सौदागर बिंन्द‌, मुखिया नविम मियां, जितेंद्र तिवारी, धमार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भुपेश गुप्ता, मुन्ना सिंह, नारायण उपाध्याय सहित सैकडों कार्यकर्ता और आम जनता थे।

Recent Post