Day: November 5, 2024

  • एक माह के अंदर बेतिया पुलिस ने 632 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    एक माह के अंदर बेतिया पुलिस ने 632 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    बेतिया से उप संपादक मोहन सिंह का चश्मा :

    बेतिया पुलिस ने 632 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया

    न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

    मोहन सिंह

    – अमिट लेख

    बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। बेतिया पुलिस ने अक्टूबर 2024 एक माह के अंदर विभिन्न कांडों के तहत कुल 632 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और भारी मात्रा में मादक पदार्थ व शराब भी बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन मैं बताया कि इस दौरान करीब 161 किलो गांजा, 7:30 किलो चरस, 2910 लीटर देशी शराब, 2370 लीटर विदेशी शराब, 11 अवैध अग्नेयास्त्र, 32 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 80 लाख 5000 रुपया जुर्माना के रूप में वसूल किया है।

  • छठव्रतियों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

    छठव्रतियों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

    बेतिया से उप संपादक मोहन सिंह का चश्मा :

    घाटों पर बेहतर तरीके से करें सभी व्यवस्थाएं

    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील किया कि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाएं

    बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज ने आज नरकटियागंज एवं बगहा अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर छठ महापर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

    छाया : मोहन सिंह

    निरीक्षण के दौरान छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्यों, माननीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छठ घाट की तैयारी से संबंधित फीडबैक लिया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में कहा कि छठ महापर्व के दौराम घाटों पर छठव्रतियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें। अर्घ्य देने के समय भीड़भाड़ वाले घाट पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर भगदड़ नहीं मचे, कोई भी श्रद्धालु या उनके परिजन पानी में डूबे नहीं इसका खास ख्याल रखना है।

    छाया : अमिट लेख 

    खासकर कौतूहलवश छोटे-छोटे बच्चे नदी में छठ व्रती के साथ चले जाते हैं, इसके प्रति श्रद्धालुओं को जागरूक करें। इसके साथ ही सभी छठ घाटों पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से करें। उन्होंने पूजा समिति के प्रबंधकों से कहा कि अपने-अपने वोलेन्टियरर्स को सतर्क रखेंगे। अर्घ्य देने वाले स्थलों पर फिसलन नहीं हो, इसे सुनिश्चित करेंगे।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, घेराबंदी के साथ ही साथ पूरे छठ घाट परिसर में आयोजकों के माध्यम से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। साथ ही महिला छठ व्रतियों की सुविधा के मद्देजनर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की जाय ताकि उन्हें किस प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि जहां गहराई ज्यादा हो वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो। ज्यादा गहराई वाले घाटों पर *’इसके आगे जाना खतरनाक है’* की तख्ती लगवाना भी आवश्यक है ताकि सभी श्रद्धालुओं को स्पष्ट रूप से दिखाई दें। छठ घाटों पर एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीम आवश्यक संसाधनों के साथ उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही गोताखोरों की भी व्यवस्था की जाय।पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन एवं पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। घाटों पर पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। उन्होंने कहा कि पूजा समितियां एवं अभिभावक बुजुर्ग एवं बच्चों पर विशेष ध्यान रखेंगे। अभिभावक अपने बच्चों के पॉकेट में नाम सहित पूरा पता लिखकर रख देंगे ताकि विषम परिस्थिति में बच्चे कुशलपूर्वक मिल सकें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भीड़-भाड़ में चोर-उचक्कों के प्रति सचेत रहना है। इस प्रकार की भीड़ का फायदा मनचले किस्म में लड़कों द्वारा उठाते हुए छीना-झपटी की जाती है। इसके प्रति विशेष सतर्कता बरतनी है। अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले घाटों पर निरंतर चलायमान रहकर निगरानी रखनी है। समिति के सदस्यों के माध्यम से घाट पर कंट्रोल रूम की व्यवस्था करानी है, ताकि उद्घोषणा इत्यादि में कठिनाई नहीं हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज, जयप्रकाश सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा, कुमार देवेन्द्र, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

  • जन सुराज की सभा में भाकपा माले का उपद्रव बौखलाहट का नतीजा : संजय ठाकुर

    जन सुराज की सभा में भाकपा माले का उपद्रव बौखलाहट का नतीजा : संजय ठाकुर

    विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

    उप चुनाव में बिहार के सभी दलों को सताने लगा भय

    न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

    दिवाकर पाण्डेय

    – अमिट लेख
    पटना, (ए.एल.न्यूज़)। अपनी संभावित पराजय से घबराकर अब भाकपा माले के समर्थक गुण्डे तरारी विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी की सभाओं में उपद्रव मचाने लगे हैं जो लोकतंत्र के लिए घातक है। जन सुराज की बढ़ती लोकप्रियता और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के नेतृत्व में मिल रहे भारी जनसमर्थन से भाकपा माले के समर्थक बौखलाहट में है।‌ उक्त बातें आज़ यहां जारी एक बयान में जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने कही है।‌ श्री ठाकुर ने कहा है कि आज़ दिनांक 4 नवंबर को तरारी विधानसभा क्षेत्र के पीरो नगर पंचायत क्षेत्र में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती जी की नुक्कड़ सभा चल रही थी कि उसी दौरान भाकपा माले के समर्थक गुण्डो ने उपद्रव मचाने लगे तथा जन सुराज का झंडा उखाड़ कर फेंकने लगे। स्थानीय नागरिकों की पहल पर स्थिति सामान्य हो सकी।‌ अपने बयान में श्री ठाकुर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और जनतंत्र के लिए घातक बताया है। श्री ठाकुर ने निर्वाचन आयोग और स्थानीय प्रशासन से इस पर कड़ी कार्रवाई करने , उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने तथा जन सुराज की सभाओं में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

  • सुगौली चीनी मिल का 9 नवंबर से शुरू होगा परिचालन

    सुगौली चीनी मिल का 9 नवंबर से शुरू होगा परिचालन

    विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की जिलावार रिपोर्ट :

    वैदिक मंत्रो चारण के बीच जिलाधिकारी व मिल प्रबंधक ने किया पुजा-अर्चना

    न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

    दिवाकर पाण्डेय

    – अमिट लेख
    पटना, (ए.एल.न्यूज़)। मोतिहारी के सुगौली चीनी मिल में 2024-25 गन्ना पेराई सत्र का उद्घाटन मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा किया गया।

    फोटो : दिवाकर पाण्डेय

    इस अवसर पर चीनी मिल के उप महाप्रबंधक (गन्ना) शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने पेराई यंत्रों, तौल सेतुओं और गन्ना लाने वाले किसानों, गाड़ीवानों तथा बैलों की विधिवत पूजा कर शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन किरन, अंचलाधिकारी कुंदन कुमार और कई जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सत्र के लिए मिल प्रबंधन ने 50 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है, जिसे अगले 150 दिनों में पूरा करने की योजना है। महाप्रबंधक विजय कुमार दीक्षित ने बताया कि नौ नवंबर से मिल का परिचालन शुरू हो जाएगा, जिससे किसानों को गन्ना आपूर्ति का लाभ समय पर मिल सकेगा। सत्र के समय पर प्रारंभ होने से किसानों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि वे गन्ना कटाई के बाद अपने खेतों को जल्दी खाली कर आलू, दलहन और तिलहन जैसी रबी फसलों की खेती कर सकेंगे। दीक्षित ने बताया कि इस साल भी चीनी मिल पहले की तरह किसानों को सही तौल और समय पर भुगतान सुनिश्चित करेगी। उन्होंने किसानों से ज्यादा क्षेत्र में गन्ने की खेती करने का आग्रह करते हुए कहा कि सुगौली क्षेत्र में अन्य फसलों की तुलना में गन्ना ज्यादा सुरक्षित और लाभदायक फसल है। अक्सर बाढ़ और सूखे जैसी विपरीत परिस्थितियों में अन्य फसलें नष्ट हो जाती हैं, लेकिन गन्ना ऐसी कठिन परिस्थितियों को झेलने में सक्षम होता है। ऐसे में गन्ना की खेती को बढ़ावा देकर किसान अन्य फसलों की खेती से जुड़े जोखिम से बच सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इस पहल से गन्ना किसानों को राहत और प्रोत्साहन मिलेगा। जिला प्रशासन और चीनी मिल की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य न केवल चीनी उत्पादन को बढ़ाना है, बल्कि स्थानीय किसानों को आत्मनिर्भर बनाना भी है।

  • कांग्रेस’ और ‘पत्नी’ ने दिया झटका तो सांसद पप्पू यादव को मिला ‘कल्पना’ का साथ

    कांग्रेस’ और ‘पत्नी’ ने दिया झटका तो सांसद पप्पू यादव को मिला ‘कल्पना’ का साथ

    विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

    हाथ में हाथ डाले कर रहे चुनाव प्रचार

    न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

    दिवाकर पाण्डेय

    – अमिट लेख
    पटना, (ए.एल.न्यूज़)। पप्पू यादव, यह नाम भला अब कौन नहीं जानता है। जी हाँ, वहीँ पप्पू यादव जिन्होंने लोकसभा चुनाव में पूर्णिया में एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा और महागठबंधन प्रत्याशी बीमा भारती को हराकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीत गए। लेकिन इसके पहले जिस तरह का सियासी बवाल हुआ। वह जगजाहिर है। पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें पूर्णिया से चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी। एन मौके पर जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुई बीमा भारती को लालू यादव ने चुनाव लड़ने का सिम्बल दे दिया। हालाँकि पप्पू यादव ने हार नहीं मानी। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया। चुनाव लड़े भी जीते भी। लेकिन अब स्थिति यह है की बिहार प्रदेश कांग्रेस उन्हें पार्टी का सदस्य नहीं मानता है। मिलाजुलाकर पप्पू यादव भले लोकसभा पहुँच गए। लेकिन ‘बेहाथ’ हो गए। फ़िलहाल पप्पू यादव किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। यहाँ तक की कांग्रेस भी उनकी पार्टी के विलय को आधिकारिक नहीं मानता है। अब दूसरी घटना जो पप्पू यादव के साथ हुई। वह कुख्यात लारेंस विश्नोई के कथित धमकी के बाद सामने आई। इस घटना के बाद पप्पू यादव सहम गए। वे कहते रहे की जिसे मारना है मार दें। उन्हें किसी का डर नहीं हैं। लेकिन उनके चेहरे पर दहशत साफ तौर पर देखा गया। इस बीच उनकी पत्नी रंजीत रंजन ने ऊपर बम फोड़ दिया। उन्होंने साफ़ तौर पर कह दिया की पप्पू यादव से उनका कोई सम्बन्ध नहीं है। उनके बयानों से उनके और उनके परिवार को कोई लेना देना नहीं है। मतलब यह की हाथ के साथ रहनेवाली पत्नी से भी पप्पू ‘बेहाथ’ हो गए। हालाँकि पप्पू यादव में सब्र काफी है। वे मुसीबत के दिनों में किसी भी व्यक्ति का खुलकर साथ देते हैं। बात चाहे कोरोना की हो या बाढ़ की। किसी पद पर नहीं रहते हुए पप्पू यादव ने निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद की। अब जब पार्टी और पत्नी दोनों ने पप्पू यादव का साथ छोड़ दिया तो सांसद पप्पू यादव को नया सहारा मिला है। जी हाँ, वह सहारा मिला हैं झारखंड में कल्पना सोरेन का। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी है कल्पना सोरेन। कल पप्पू यादव कल्पना सोरेन के हाथ में हाथ डालकर चुनाव प्रचार करते नजर आये। आज ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए पप्पू यादव ने लिखा है की झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम की लहर है! इसका श्रेय राहुल गांधी और झारखंडी स्वाभिमान के नायक भाई हेमंत सोरेन को जाता है। पर एक झारखंडी बेटी ने बीजेपी का होश उड़ा दिया है, उनका नाम बहन कल्पना सोरेन मूर्मू है। उनका तेवर, जज़्बा, जोश, विनम्रता और ओजस्वी भाषण लाजवाब है।

  • महाभारत के अर्जुन की तरह हैँ नीतीश कुमार : शीला मंडल

    महाभारत के अर्जुन की तरह हैँ नीतीश कुमार : शीला मंडल

    विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

    महाभारत के अर्जुन की तरह हैं नीतीश कुमार, लक्ष्य को मछली की आंख की तरह देखते हैं, भेदने में नहीं करते कोई चूक : शीला मंडल

    न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

    दिवाकर पाण्डेय

    – अमिट लेख
    पटना, (ए.एल.न्यूज़)। खबर सासाराम से है। बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार का विजन महाभारत के अर्जुन की तरह स्पष्ट है। उन्हें पता है कि कि लक्ष्य को भेदना है। जिसे पूरा बिहार जानती है। बिहार के विकास के लिए जिस विजन की आवश्यकता है, वह सीएम नीतीश कुमार में स्पष्ट दिखाई देता है। जिस प्रकार महाभारत में अर्जुन मछली के आंख को देख कर उसे भेद देते थे, ठीक उसी प्रकार सीएम नीतीश कुमार भी अपने विजन की ओर लक्ष्मवान है। यही कारण है कि आज बिहार चौतरफा विकास कर रहा है। आज बिहार में महिलाएं तथा अति पिछड़ा समाज के मुख्य धारा में शामिल होकर प्रदेश के विकास में कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं, यह नीतीश कुमार की देन है। आज गरीबों के बच्चे स्कूल जा रहे हैं तथा तमाम नागरिक सुविधाओं का बिहार के लोग आनंद ले रहे हैं। यह सब नीतीश कुमार की देन है। बिहार में हो रहे उपचुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के विजन को देखते हुए सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी की जीत होगी। बता दें कि मंत्री कोचस में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी।

  • बिहार की बेटी ने लहराया परचम,राजस्थान में नियुक्त हो करेगी कानून का राज

    बिहार की बेटी ने लहराया परचम,राजस्थान में नियुक्त हो करेगी कानून का राज

    विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

    गांव में रहकर की प्राथमिक शिक्षा की पढ़ाई

    न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

    दिवाकर पाण्डेय

    – अमिट लेख
    पटना, (ए.एल.न्यूज़)। संघर्ष पथ पर जो चलता है, वही दुनिया बदलता है,रातों से जंग जो जीतता है, वही सूरज बनकर निकलता है, अनन्या शर्मा ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे मुजफ्फरपुर जिले का नाम रोशन किया है। अनन्या शर्मा जिले के मुशहरी प्रखंड के छपरा मेघ गांव की रहने वाली है। दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट की निगरानी में आयोजित सिविल जज की परीक्षा में अनन्या ने 41वां रैंक प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से पूरे घर में खुशी का माहौल है अब वह राजस्थान के जज बन इंसाफ का कलम चलाएंगी। बता दें कि अनन्या के पिता अनिल कुमार गांव में ही 3 दशक से निजी स्कूल चलाते हैं, और मां रंजीला कुमारी मध्य विद्यालय में शिक्षिका है। अनन्या अपने माता पिता से बेहद घुली मिली है जब उसका परिणाम आया तब उसने सबसे पहला फोन भी अपने घर अपने माता-पिता को किया। बेटी की सफलता को लेकर पिता ने लोकल 18 को बताया कि अनन्या की प्रारंभिक शिक्षा गांव के निजी विद्यालय में हुई। 12वीं कक्षा की पढ़ाई जिले के एसआरटी स्कूल से पूरी की। 2020 में लॉयड लॉ कॉलेज ग्रेटर नोएडा में 5 वर्ष की लॉ की पढ़ाई की। राजस्थान न्यायिक सेवा में सिविल सिविल जज पद पर सामान्य कोटि से सफलता हासिल की। अनन्या ने लोकल 18 को बताया कि यह मेरा सपना था मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। जिसका परिणाम आज मुझे मिला है इसमें मेरे माता-पिता का काफी सहयोग रहा है। उनका साथ मेरी ताकत बनकर हमेशा खड़ा रहा जिसको लेकर आज मैंने यह मुकाम हासिल किया है. मुझे बहुत खुशी है कि मैंने सिविल जज की परीक्षा पास कर ली है अब जज बनकर इंसाफ का सही फैसला करूंगी।

  • डाटा किंग प्रशांत किशोर को दूसरे दलों के डाटा की नहीं है जरुरत : जन सुराज

    डाटा किंग प्रशांत किशोर को दूसरे दलों के डाटा की नहीं है जरुरत : जन सुराज

    विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

    डाटा लीक प्रकरण राजद का राजनीतिक शिगूफा

    उप चुनाव में हार की संभावना से घबराहट में है राजद

    न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

    दिवाकर पाण्डेय

    – अमिट लेख
    पटना, (ए.एल.न्यूज़)। जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने कहा है कि डाटा किंग प्रशांत किशोर को किसी दूसरे दलों के डाटा की कोई जरूरत नहीं है। राजद के सदस्यों के डाटा लीक मामले से जन सुराज का कोई लेना-देना नहीं है।

    फोटो : दिवाकर पाण्डेय

    जन सुराज पर राजद का संदेह उनके नेतृत्व का मानसिक दीवालियापन ही कहा जा सकता है।ऐन उप चुनाव के वक्त इस तरह की अफवाहन खबर उड़ाना इस बात का प्रमाण है कि राजद गठबंधन सभी चारों सीटों पर उप चुनाव हार रही है जिससे उनकी बौखलाहट बढ़ी हुई है। यह राजद का महज़ एक राजनीतिक शिगूफा है। आज़ यहां जारी एक बयान में श्री ठाकुर ने कहा है कि पहले दैनिक भास्कर के डिजिटल न्यूज पोर्टल पर राजद के सिस्टम से उनके करीब साढ़े चार लाख सदस्यों का डाटा लीक होने की खबर चलवाई गई जिसमें यह कहा गया है कि उन सदस्यों को जन सुराज फोन कर राजद कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में लाने का प्रयास किया जा रहा है। बाद में आज़ न्यूज 18 टीवी चैनल पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने दबी जुबान से इशारों-इशारों में बगैर जन सुराज का नाम लिए टिप्पणी की है। वैसे राजद ने उनके कार्यकर्ताओं को फोन कर अथवा संपर्क कर जन सुराज द्वारा अपने पाले में लाने के प्रयास का आरोप लगाया‌ है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष जगता नन्द सिंह द्वारा विधिवत चिट्ठी लिखकर अपने कार्यकर्ताओं को पहले ही आगाह किया जा चुका हैं। श्री ठाकुर ने कहा है कि पिछले बत्तीस वर्षों से मुस्लिम समाज राजद नेतृत्व की उपेक्षा से त्रस्त रहें हैं। राजनीतिक विकल्प के अभाव में मुस्लिम समाज भाजपा को रोकने के लिए राजद का वोट बैंक बने हुए थे। अब जन सुराज के संस्थापक और गांधी वादी विचारधारा के संपोषक तथा सेकुलरिज्म के मजबूत अलंबरदार प्रशांत किशोर जी का नेतृत्व मुस्लिम भाइयों को भा गया है जिससे वे बड़ी संख्या में जन सुराज में लगातार शामिल हो रहे हैं। अर्थात राजद के लालटेन में तेल बनकर अबतक जल रहे हमारे मुस्लिम भाइयों को प्रशांत किशोर जी के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी पर भरोसा बढ़ने लगा है और वे राजद छोड़ रहे हैं। चार जगहों पर हो रहे उप चुनाव में भी मुस्लिम समाज जन सुराज के पक्ष में लामबंद हो गए हैं। इससे भयभीत होकर राजद एक नया शिगूफा कि उनके कार्यकर्ताओं का डाटा चोरी हो गई है की चर्चा मीडिया में करवा रहे हैं। श्री ठाकुर ने बताया कि जन सुराज के कार्यकर्ता पदयात्रा अभियान शुरू होने ( दो अक्टूबर 2022 ) के पहले से ही बिहार में सदस्य बनाने में जुटे हुए हैं। सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास हमारा स्लोगन है और जिनमें बिहार को बदलने का जज्बा है और जो लोग बिहार की शिक्षा व्यवस्था, बेरोज़गारी, पलायन की समस्या से निजात चाहते हैं वे सभी बिहारी जात – पात और धर्म-मजहब से ऊपर उठकर प्रशांत किशोर जी के नेतृत्व में जन सुराज के संस्थापक सदस्य बनते गए हैं तथा यह क्रम निरंतर जारी है। ऐसे में डाटा लीक होने की खबर ही भ्रामक और मिथ्या पूर्ण है।‌ जन सुराज की सशक्त सर्वे टीम द्वारा हर गांव के प्रभावशाली और सही सोच रखने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं, पूर्व व वर्तमान जन प्रतिनिधियों, समाज के अच्छे लोगों जिनमें बिहार की चरमराई व्यवस्था को बदलने का जज्बा है का डाटा उपलब्ध है जिसके सहारे कौल कर लोगों को संस्थापक सदस्य बनाया जाता है।