AMIT LEKH

Post: रक्सौल अनुमंडल में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद

रक्सौल अनुमंडल में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद

महावीरी झंडा विवाद में सोशल मिडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले खैर नही

दिवाकर पाण्डेय,

–  अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इंटरनेट सेवा शनिवार के 11 बजे से बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर भावनाएं भड़का रहे हैं। जानकारी के अनुसार दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में महावीरी झंडा के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों तरफ से खूब ईंट-पत्थर चले थे। उसके बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया था। उस मामले में 24 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। नागपंचमी के दिन दो पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद संजय जायसवाल और सिकटा के माले विधायक बीरेंद्र गुप्ता ने पिपरा गांव का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने एक पक्ष के लोगों को मदद का भरोसा दिलाया था। वहीं, पिपरा गांव में आज शनिवार को अखिलेश्वर दास का दौरा किया। सोशल मीडिया पर कई लोग आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर मामले को भड़का रहे थे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि नागपंचमी के मौके पर आयोजित महावीरी झंडा के दौरान दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में विवाद हुआ था। इस दौरान वहां कुछ बाहरी लोग आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल कर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इसकी वजह से वहां इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज भी की जाएगी।

Comments are closed.

Recent Post