अपराधियों पर नकेल कसने के लिये दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने सूचना संवाद साँझा करने का लिया निर्णय
वाल्मीकिनगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकिनगर, (अमिट लेख)। एसएसबी 21वीं वाहिनी तथा नेपाल के एपीएफ नवल परासी व चितवन के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक एसएसबी की सीमा चौकी वाल्मीकि आश्रम में हुई। जिसकी अध्यक्षता एसएसबी 21वी वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रकाश ने किया। बैठक में कहा गया है कि भारत–नेपाल में मैत्री संबंध बना रहेगा। साथ में दोनों देशों के अधिकारी मिलकर तस्करी, मानव तस्करी, शराब तस्करी, मानव व्यापार, सुरक्षा, नक्सल विरोधी, नारकोटिक्स, वन-उत्पाद, वन्य-जीव उत्पाद, बाढ़ आपदा और अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए तथा इसे रोकने के लिए दोनों देशों के तरफ से प्रयास करने पर सहमति साँझा की गई। सीमा पर अपराधियों को रोकने के लिए सूचना साँझा कर आदान-प्रदान करने पर भी सहमति बनाई गई।
अगर कोई भी संदेह के घेरे में आ रहा है। तो उसे तुरंत पकड़ कर पूछताछ किया जाए। ताकि वैसे तत्वों पर नकेल कसी जा सके। इस बैठक के दौरान नेपाल व भारत के बीच मैत्रीपूर्ण खेल के आयोजनों को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में आगे कहा गया है कि वैसे लोगों पर भी नजर रखना है, जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं। बैठक में नकेल कसने के लिए कई रणनीति बनाई गई है। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियो ने आपसी सहयोग के साथ तालमेल बनाए रखने पर भी सहमति जताई। भारत-नेपाल के बीच सदियों से पुरानी संस्कृति साझेदारी है। हमें इसे वर्तमान में और अधिक मजबूत एवं प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर एसएसबी की ओर से कमांडेंट प्रकाश, 21वीं वाहिनी बगहा, अच्युत सिंह द्वितीय कमान अधिकारी, कार्यवाहक कमांडेंट, 65वीं वाहिनी, प्रदीप कुमार मेधी, उप कमांडेंट 44 वीं वाहिनी नरकटियागंज, अंशुमान मुखोपाध्याय, सहायक कमांडेंट बी. समवाय गंडक बराज, वंशदीप माजी सहायक एफ समवाय वाल्मीकि आश्रम 21वीं वाहिनी धीरेन्द्र राज, एसपी 26वीं वाहिनी, शशि पाण्डेय, एस पी 17वीं वाहिनी एपीएफ नेपाल, विनोद खतिवाडा 31वीं समवाय नेपाल, एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।








