AMIT LEKH

Post: बन्दर के हमले से स्कूली बच्चा बुरी तरह ज़ख़्मी

बन्दर के हमले से स्कूली बच्चा बुरी तरह ज़ख़्मी

वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, सत्य पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकिनगर, (अमिट लेख)। वीटीआर के वन प्रमंडल-2 के बाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी क्षेत्रों में इन दिनों जंगली बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में वाल्मीकिनगर के तीन नंबर पहाड़ कॉलोनी निवासी आयुष कुमार उम्र 6 वर्ष पिता भोला राउत को बंदरों के हमले ने बुरी तरह जख्मी कर दिया। जब आयुष कुमार विद्यालय जा रहा था, उसी वक्त बंदरों के झुंड ने हमला कर उसे काटकर बेहोश कर दिया। आनन-फानन में विद्यालय के शिक्षकों व रिशु गुप्ता के मदद से निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया, तत्पश्चात डॉक्टर संजय ने रेबीज का टीका लगाया। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सत्य पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

Recent Post