बीजेपी नेताओ का मिल रहा आंगनवाड़ी सेविकाओ को साथ
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला सहित पुरे बिहार में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका संघ के अह्वान पर हड़ताल जारी। जिला के सुगौली, हरसिध्दि, अरेराज, बंजरिया, छौड़ादानो, चकिया, घोड़ासहन सहित विभिन्न प्रखंडो व मुख्यालयो पर अपने में विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुये है।

शनिवार को घोड़ासहन प्रखंड अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी के अध्यक्षता में यह प्रदर्शन जारी रहा। वही दुसरी और भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के नेता व सांसद,विधायक आंगनवाड़ी के उतर गये है। आज॒ शिवहर सांसद रामा देवी घोड़ासहन प्रखंड मुख्यालय पर हड़ताल पर बैठी सेविकाओ से मिली और मांग को जायज बताया। उन्होने कहा कि बिहार में बैठे मुखिया को सोचना चहिये कि इन लोगो से कितना काम लेते है उसके अनुसार भुगतान करना चाहिये। मौके पर ढ़ाका विधायक पवन जयसवाल सहित बीजेपी के अन्य नेता उपस्थित थे।








