AMIT LEKH

Post: मुजफ्फरपुर जेल में बंद 123 कैदी करेंगे मां दुर्गा की उपासना

मुजफ्फरपुर जेल में बंद 123 कैदी करेंगे मां दुर्गा की उपासना

अपराधी भी अपने अपराध के क्षमा के लिये करेगे नवरात्री

जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराया पुजा पाठ समाग्री

न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो 

दिवाकर पाण्डेय

–  अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। नवरात्री का त्यौहार आज रविवार से धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर तमाम भक्तों के द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आपको बता दे कि भक्तों के द्वारा कई तरह से नवरात्री का त्यौहार मनाया जाता है। जिसमें 9 दिनों में माता शक्ति के नौ रूपों का पूजन किया जाता है। वहीं जहां एक तरफ पूरी दुनिया धूमधाम के साथ नवरात्री त्योहार के आगमन को लेकर उत्साहित है और नवरात्री त्योहार को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप देने में जुटा है। वही दुसरी बिहार के विभिन्न मंडल कारा (जेल) में बंद अपराधी भी माता शक्ति की पुजा पाठ कर अपराधो का क्षमा मांगने को तैयार है।मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद 123 बंदियों के द्वारा भी नवरात्री का पूजन किया जाएगा। जिसको लेकर जेल प्रशासन के द्वारा सभी तैयारी पुरी कर ली गई है। जानकारी देते हुये जेल अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता ने बताया कि इस बार नवरात्री का त्यौहार जेल में बंद 123 बंदियों के द्वारा किया जायेगा। जिसको लेकर जेल प्रशासन के द्वारा पूजन की सभी तरह की सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।

Comments are closed.

Recent Post