त्रिवेणीगंज नगर परिषद के मलहनमा वार्ड 7 में शनिवार की देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन घरों निशाना बनाकर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया
न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद शहरी क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की चोरों ने पोल खोल दी है। त्रिवेणीगंज नगर परिषद के मलहनमा वार्ड 7 में शनिवार की देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन घरों निशाना बनाकर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने गृहस्वामी के घर में बेटी की गौना के लिए रखे नगद सहित लगभग पांच लाख के आभूषण की चोरी कर ली। घटना से पीड़ित पर दुःख का पहाड़ टूट गया है। उसे अपनी बेटी के गौना के लिए जुटाए जा रहे सामान के चोरी चले जाने का चिंता सता रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। चोरी की खबर देखते ही देखते आसपास में फैल गई। लोगों का मौके पर भिड़ एकत्रित हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात्रि में जनवितरण प्रणाली बिक्रेता विष्णुदेव साह के घर में परिजन सो रहे थे। उस दौरान अज्ञात चोरों ने घर मे घुसकर पेटी व बक्सा उठाकर दूर एक खेत के नजदीक बांस में ले गए। और उसमें रखे आभूषण समेत नगद तेरह हजार नगद की चोरी कर पेटी व बक्सा वहीं छोड़ फरार हो गए। वही चोरों ने बगल के गृहस्वामी राजेन्द्र साह के दीवार को तोड़कर घर से नगद तथा गोदरेज में रखे चांदी, सोना के आभूषण और कपड़ा चोरी कर ले गया।

सामानों की चोरी कर खाली बक्सा नहर के किनारे छोड़ दिया। रोते विलखते गृहस्वामी राजेन्द्र साह ने बताया कि उनकी बेटी की गोना होनी है। उन्होंने बेटी के लिए अभी से सोने-चांदी के आभूषण बनवाकर घर पर रखना शुरू कर दिए थे। हाल ही में लगभग एक लाख पंद्रह हजार रुपये के सोने के जेवर बनवाए थे। अज्ञात चोर ने रात में घर के दीवार को तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए उसे कमरे में रखे गोदरेज व पेटी बक्शा से लगभग डेढ़ लाख रुपये की नकदी सभी आभूषण लेकर फरार हो गए।

हालांकि चोरों ने बगल के गृहस्वामी सीकेन्द्र यादव के घर से दो हजार नगद व एक बोरा चावल की चोरी कर ली है। गृहस्वामी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में चोरों के आतंक बढ़ गया है। बावजूद पुलिस सुस्त पड़ी है। यही कारण है कि एक ही दिन में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। घर में लोग सोए रहते हैं और चोर घर के दीवार काट दे रहे हैं। लोगों बताया कि इस क्षेत्र में कभी पुलिस के गस्ती नही की जाती है। इस बाबत त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की घटना संज्ञान में आया है आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है।








