चारो अपराधी केसरिया थाना क्षेत्र के है
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। जिला पुलिस टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए अपराध की योजना में जुटे चार अपराधियों को हथियार और कारतुस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर स्थित चीनी मील के पास कुछ अपराधकर्मी हथियार से लैश होकर किसी अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आलोक में पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक राज के नेतृत्व में टीम गठित कर छतौनी एवं आसपास के थानों को अलर्ट करते हुए सघन जांच एवं नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियो की पहचान नितीश यादव, लालाछपरा, थाना-केसरिया,शुभम राज, नयागाँव, थाना-केसरिया,नितेश कुमार यादव,बीजधरी, थाना-केसरिया, अभिषेक कुमार, गणेशपुर, थाना-केसरिया, जिला-मोतिहारी के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान अपराधियो के पास से 01देशी कट्टा, 02कारतूस 03मोबाईल, 01 बाईक व 02 डाईगर चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियो के छतौनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियो की कुंडली खंगालने में जुट गई है।








