AMIT LEKH

Post: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई 501भव्य कलश यात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई 501भव्य कलश यात्रा

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों व देवी स्थलों से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई

नंदलाल पटेल

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संवाददाता)। थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों व देवी स्थलों से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

फोटो : नन्दलाल पटेल

टंकी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर हनुमान गढ़ी, टंकी बाजार व्यवसाई संघ समेत गोल चौक,लव कुश घाट, लक्ष्मीपुर-रामपुरवा, भेडिहारी बंगाली कॉलोनी, चरघरिया, कोतराहा आदि जगहों से शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में 501 कुंवारी कन्याओं ने अपने-अपने माथे पर कलश रख गगनभेदी नारों के साथ सकुशल गंडक नदी स्थित लव कुश घाट एवं कालीघाट नदी से जल भरकर पुनः अपने-अपने पूजा स्थलों पर कलश यात्रा की जुलूस लाई गई।

छाया : अमिट लेख

इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की शुभाआरंभ की गई। टंकी बाजार मंदिर पूजा समिति एवं व्यवसाय संघ द्वारा क्लश स्थापना किया गया। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष सुमन कुमार, छोटे कुमार, पीयूष कुमार, विशाल कुमार, भरत कुमार, सूरज पटेल, अजय झा, संतोष कुमार, बिजय झा, संतोष कुमार, मनोज साह, रिशु कुमार आदि समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post