AMIT LEKH

Post: अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर ने आयोजित किया जन संवाद

अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर ने आयोजित किया जन संवाद

बसंतपुर प्रखंड के विशनपुर शिवराम पंचायत स्थित सरकार भवन में अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर नीरज कुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो 

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

वीरपुर, (वीरपुर)। बसंतपुर प्रखंड के विशनपुर शिवराम पंचायत स्थित सरकार भवन में अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर नीरज कुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फोटो : मिथिलेश कुमार झा

जन संवाद कार्यक्रम में एसडीएम श्री कुमार ने सरकार द्वारा संचालित जल नल योजना,सोलर लाइट, जीविका, मनरेगा, प्रधान मंत्री स्वास्थ्य योजना ,प्रधान मंत्री श्रीजन योजना,प्रधान मंत्री सम्मान निधि योजना, बिहार उद्यमी योजना ,कोशी बेसिन परियोजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। वे स्थानीय लोगो से सीधे रुबरु हुए और लोगो के द्वारा पूछे गए प्रश्नों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आप सबों को योजनाओं की जानकारी सीधे तौर पर देनी है। सरकार चलकर आपके द्वार आई हैं। हर विभाग से संबंध में आप जानकारी ले सकते हे।

छाया : अमिट लेख

कोई असुविधा हो तो सीधे संपर्क कर सकते हैं। बिचौलिए ब दलाल से बचे और सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठावें। बीडीओ बसंतपुर कुमार मनीष भारद्वाज ने भी लोगो से सरकारी योजना के लाभ की जानकारी दिए।साथ ही पंचायत के प्रतिनिधियों को विकास के लिए आगे बढ़ने को कहा एवं योजनाओं का लाभ उठाने को सलाह दिया।बीईओ अनीता कुमारी ने बच्चों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।मंच संचालन प्रदीप कुमार ने किया। मौके पर बसंतपुर सीओ शशि भास्कर , पी ओ मनरेगा राजेश रमन, पंचायत राज पदाधिकारी प्रभाकर ,चिकित्सा पदाधिकारी डा अर्जुन चौधरी, पंचायत सचिव प्रकाश मनी सहित ग्राम पंचायत के मुखिया रीतू कुमारी सरदार, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post