AMIT LEKH

Post: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा के साथ प्रखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का समापन

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा के साथ प्रखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का समापन

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो 

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। एसएसबी. 45वी बटालियन के द्वारा राजकीय +2 उच्च विद्यालय के मैदान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा के साथ प्रखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का समापन शहीद सिकंदर यादव फुटबॉल टूर्नामेंट के आगाज के साथ संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए 45वी बटालियन एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट सह द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि गृह मंत्रालय, एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत कलश यात्रा निकालने के लिए निर्देशित किया गया था।

फोटो : मिथिलेश कुमार झा

यह कार्यक्रम तीन चरणों में पूर्ण करना था। प्रथम चरण में पंचायत स्तरीय कलश यात्रा निकालनी थी। जिसमें प्रत्येक घर से मिट्टी/चावल संग्रहीत कर कलश में रखना था । द्वितीय चरण में प्रखण्ड के सभी गांवों से एकत्र कि गयी मिट्टी को मिलाकर एक घड़ा तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 28 अक्तूबर से 01 नवंबर तक राजधानी नई दिल्ली में किया जायेगा। इस क्रम में बुधवार को एसएसबी., नेहरू युवा केंद्र, पोस्ट ऑफिस तथा अन्य विभागों द्वारा सुपौल जिले के सभी 11 प्रखण्ड से एकत्रित कलश की मिट्टी से प्रखंडवार कलश तैयार किया गया। जिन्हें राज्य की राजधानी पटना में होने वाले कार्यक्रम के पश्चात से एक विशिष्ट ट्रेन के माध्यम से देश की राजधानी नई दिल्ली ले जाया जाएगा।

छाया : अमिट लेख

जहां कार्यक्रम का समापन 28 अक्तूबर से प्रारम्भ होगा। इस कार्यक्रम के साथ ही 48 वाहिनी एसएसबी. के शहीद सिकंदर यादव की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आगाज किया गया। प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व शहीद को दीप प्रज्वलित कर श्रधांजलि दी गयी इसके उपरांत शहीद के परिवार से बुलाये गये शहीद के भतीजे सेंटो कुमार तथा उसके भाईयों को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता दिनांक 11.10.2023 से प्रारम्भ होकर 15.10.2023 तक चलेगी। प्रतियोगिता में कुल 06 टीम शामिल हैं जिनमें 04 स्थानीय एक एस.एस.बी. तथा एक टीम स्थानीय प्रशासन की है। प्रतियोगीता में शेख अब्दुल्ला, श्यामचंद्र पासवान एवं सुनील कुमार द्वारा रेफरी की भूमिका निभाई गयी। प्रतियोगिता में शामिल 04 स्थानीय टीम को एस.एस.बी. की तरफ से लघु प्रचार अभियान के तहत ड्रेस दिया जा रहा है साथ ही विजेता एवं उप-विजेता को फ़ाइनल मैच के बाद ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

छाया : अमिट लेख

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू थे। कार्यक्रम के दौरान एस.एस.बी. पटना से बुलाई गयी बैंड टीम का प्रदर्शन दर्शनीय रहा कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन की तरफ से श्री कुमार मनीष भारद्वाज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्री शशि कुमार भास्कर, राजस्व अधिकारी, श्री लक्ष्मी नारायण यादव, नेहरू युवा केंद्र के श्री शुभम सिंह, कुमारी सुमन, पोस्ट ऑफिस सुपौल के श्री नंद किशोर प्रसाद, श्री सुशील साह नगर पार्षद तथा एस एस बी के अधिकारी श्री रूपेश शर्मा, श्री शैलेश कुमार सिंह, श्री अजय कुमार व श्री विशाल राणा, डा. अभिषेक भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी दिखाई ।

Comments are closed.

Recent Post