पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, गोरखपुर द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम स्टाफ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सामुदायिक केंद्र महराजगंज में आयोजित हुई
न्यूज़ डेस्क, महाराजगंज ब्यूरो
तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महाराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, गोरखपुर द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम स्टाफ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सामुदायिक केंद्र महराजगंज में आयोजित हुई।

कार्यशाला के शुभारंभ में बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि आज की प्रशिक्षण में बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल शोषण, बाल यौन शौषण के क्षेत्र में बच्चों एवं अभिभावकों के साइलोजिकल एवं मेंटल काउंसिलिंग पर हमारी दक्षता बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर महराजगंज जनपद के महिला कल्याण अधिकारी एवं वन स्टॉप सेंटर के प्रभारी रीचा मिश्रा ने प्रोफेसनल काउसलिग के प्रकार और चरण पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए अभ्यास भी कराया।

काउंसलिंग करते समय पीड़ित/ पीड़िता को विश्वास में लेना और वातावरण निर्माण करना बहुत ही आवश्यक है। पीड़ित/ पीड़िता की बातों को प्रभावी तरीके से सुनना है। साथ ही साथ नियमित रूप से फालोअप करने के लिए बतायी। महिला शक्ति केंद्र के जिला समन्वयक सज़ा देवी ने बाल सुरक्षा सेवाएं पर जानकारी दी। इस सन्दर्भ में शासन के निर्देशानुसार “मिशन शक्ति अभियान 4.0 अंतर्गत’ महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकार व आत्मरक्षा हेतु

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर तथा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित अति महत्वकांक्षी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामुहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस प्रशिक्षण में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के सिस्टर मर्सी, सिस्टर मेरीन, श्रवण कुमार, आनन्द कुमार, कृष्ण मोहन, सुनील कुमार, पुष्पा चौधरी, साधना, मेनका उपस्थित रहे।








