AMIT LEKH

Post: रामनगर में युवा जदयू की बैठक सम्पन्न

रामनगर में युवा जदयू की बैठक सम्पन्न

युवा जदयू का प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय बैठक रामनगर गंडक सभागार में आहूत की गई

न्यूज़ डेस्क, बगहा ब्यूरो

ठाकुर रमेश शर्मा

–  अमिट लेख

रामनगर, (विशेष ब्यूरो)। युवा जदयू का प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय बैठक रामनगर गंडक सभागार में आहूत की गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य सह जिला कप्तान भीष्म सहनी रहें। इस बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण तथा संचालन कला संस्कृति के जिला अध्यक्ष संजय राय एवं प्रखंड अध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नौशेर आलम , युवा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमशीला गुप्ता , युवा जदयू रामनगर प्रखंड अध्यक्ष शाहनवाज, युवा जदयू रामनगर नगर अध्यक्ष अजीत, राज्य परिषद सदस्य सुरेंद्र बैठा, जदयू नेता राजेश बैठा तथा बहुत से जदयू कार्यकर्ता रहें। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यो से प्रेरित होकर लालजी उरांव तथा नर्मदा बांसफोड़ ने जदयू के दामन थामा।

Comments are closed.

Recent Post