AMIT LEKH

Post: विश्वविद्यालय द्वारा भुगतान नहीं मुहैया करने के विरुद्ध कॉलेज कर्मी हड़ताल पर

विश्वविद्यालय द्वारा भुगतान नहीं मुहैया करने के विरुद्ध कॉलेज कर्मी हड़ताल पर

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी कॉलेज के कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल हैं

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी कॉलेज के कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुए ललित नारायण मिश्र महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी इकाई संघ के सचिव बीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय इकाई के आह्वान पर हम सभी इकाई संघ के कर्मी कलमबंद हड़ताल पर हैं। चूंकि राज्य सरकार द्वारा बीते चार महीनों से लगतार राशि निर्गत होने के बावजूद विश्वविद्यालय द्वारा कई महीनों से अभी तक हम लोगों का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। इसके साथ ही दो माह का पेंशन एवं सातवां वेतनमान की बकाया राशि को भी अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा लटकाकर रखा गया है। जिसके विरोध में सभी कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। वही प्राचार्य डीएन साह ने इस को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय में संबंधित पदाधिकारियों से फोन पर बात की और जल्द से जल्द कर्मियों का वेतन भुगतान करने का आग्रह किया। वही इस हड़ताल में राजद के दीपक साह एवं छात्र संघ महासचिव आशीष झा सिंटू ने नैतिक समर्थन कर विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर की नारेबाजी और कहा कि अविलंब विश्वविद्यालय कर्मियों का भुगतान करे नही तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन चलेगा। मौके पर प्राचार्य डीएन साह,बीरेंद्र ठाकुर, अर्जुन यादव, पंकज सिंह, आशीष झा, पिंटू कुमार, दीपक झा, जय शंकर श्रीवास्तव, मो.लाल, नीलू देवी, अखिलेश यादव, सत्यनारायण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post