AMIT LEKH

Post: अनियंत्रित ऑटो से गिरने पर सवार यात्री गंभीर

अनियंत्रित ऑटो से गिरने पर सवार यात्री गंभीर

नगर परिषद क्षेत्र बभनगामा मुख्य मार्ग में बुधवार की सुबह अनियंत्रित ऑटो से गिरने पर एक सवार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो 

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र बभनगामा मुख्य मार्ग में बुधवार की सुबह अनियंत्रित ऑटो से गिरने पर एक सवार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे ग्रामीण के द्वारा इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।

फोटो : संतोष कुमार

जहां चिकित्सकों के टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर जख्मी थाना क्षेत्र के मयुरवा वार्ड नंबर 4 निवासी अरुण कुमार यादव उम्र 35 वर्ष है। घटना के संदर्भ में जख्मी ने बताया श्यामनगर से ऑटो पकड़कर अपने घर आ रहा था। इसी दौरान बभनगामा के समीप ऑटो अनियंत्रित हो गया। और मैं सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.सुमन कुंमारी ने बताया कि जख्मी का उपचार किया जा रहा है।

Comments are closed.

Recent Post