अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभा भवन में बुधवार को माप-तौल विभाग द्वारा बाट सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया
न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभा भवन में बुधवार को माप-तौल विभाग द्वारा बाट सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास क्षेत्र के लगभग 17 व्यापारियों के माप, तराजू, बांट का सत्यापन कराया। इस दौरान लगभग 16 हजार रुपये के राजस्व की वसूली भी की गई। विभाग ने जुर्माने से बचने के लिए सभी दुकानदारों को बाट सत्यापन करवाने का आह्वान किया है। माप तौल निरीक्षक अनिल चौधरी ने बताया कि व्यवसायियों की सुविधा के लिए एक दिवसीय शिविर लगाकर इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बाट-बटखारा, मीटर, लीटर का सत्यापन कर राजस्व वसूली किया गया। मौके पर कम्प्यूटर आपरेटर रामलखन भी मौजूद थे।








