AMIT LEKH

Post: जिओ फाइबर की सुविधा के साथ सुपौल में कार्यक्रम का आयोजन

जिओ फाइबर की सुविधा के साथ सुपौल में कार्यक्रम का आयोजन

सुपौल जिला मुख्यालय के बाद अब वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय में लोगों को जिओ फाइबर की सुविधा मिलना मंगलवार से प्रारंभ हो चुका है

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो

मिथिलेश कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। सुपौल जिला मुख्यालय के बाद अब वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय में लोगों को जिओ फाइबर की सुविधा मिलना मंगलवार से प्रारंभ हो चुका है। मंगलवार को वीरपुर के एक निजी होटल में जिओ फाइबर के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर किया गया।

फोटो : मिथिलेश कुमार झा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी बसंतपुर उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वीडियो बसंतपुर कुमार मनीष भारद्वाज, पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रभाकर, सुपौल ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार एवं ललन कुमार तथा सुजीत कुमार सिंह, सुधीर तिवारी ,शंभू कुमार, अभिषेक पांडेय , संजय कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीडियो बसंतपुर श्री भारद्वाज ने कहा कि इस क्षेत्र जनता के लिए जियो फाइबर का यहां लगाना एक अच्छी पहल है। आज के इस टेक्निकल युग में हर व्यक्ति को इंटरनेट की आवश्यकता है।

छाया : अमिट लेख

जिसके लिए बेहतर ब्रॉडबैंड की जरूरत है। जो आज से मुहैया कराने का कार्य सुपौल ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। वहीं पंचायती राज पधाधिकारी श्री प्रभाकर ने शहरी क्षेत्रों के अलावे इस नेट वर्क को ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैलाने की बाते कहीं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इसका लाभ उठा सकें। डायरेक्टर ललन कुमार ने कहां कि जिओ फाइबर के तहत ब्रॉडबैंड के साथ-साथ केबुल चैनल की भी सुविधा और ओटीटी प्लेटफॉर्म की सुविधा भी ग्राहकों को प्रदान की जाएगी।इसके अलावे लैंडलाइन की भी सुविधा होगी। जिसमें लोकल एवं एसटीडी कॉल ग्राहकों को मुफ्त कॉल मुहैया कराई जाएगी। यह जिओ फाइबर भारत की पहली 100% आल फाइबर ब्रांड बैंड सर्विस है।

छाया : अमिट लेख

इसका स्पीड 100 एमबीपीएस से शुरू होकर 1 जीबीपीएस तक जाएगी। यह देश की सबसे ज्यादा तेज चलने वाली इंटरनेट सर्विस भी है। जिओ फाइबर के तहत घरों तक फाइबर इंटरनेट की पहुंच बनाई जाएगी। साथ ही एक टीवी सेटअप बॉक्स भी दिया जाएगा और लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलेगा। सेटअप बॉक्स को जियो फाइबर से जोड़ा जाएगा । टीवी चैनल पर पारंपरिक चैनल ही नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स अमेजन, जिओ सिनेमा जैसे एप का भी लोग में लुफ्त उठा सकेंगे। मौके पर वीरपुर नगर अध्यक्ष सुशील कुमार, वार्ड पार्शषद रंजीत कुमार सिंह ,कमल सिंह , कामेश्वर ठाकुर, दीपक कुमार ,ब्रजेश कुमार के अलावे अन्य कई लोग मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post