AMIT LEKH

Post: डिक्की तोड़कर उचक्कों ने उड़ाये 1 लाख 31 हजार रुपये

डिक्की तोड़कर उचक्कों ने उड़ाये 1 लाख 31 हजार रुपये

बाजार क्षेत्र के मेलाग्राउंड स्थित सब्जी मंडी के नजदीक आज रोज बुधवार के दिन में समय करीब 11:40 बजे एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की तोड़ कर घात लगाए बदमाशों ने 1 लाख 31 हजार रुपये उड़ा लिया

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो 

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। बाजार क्षेत्र के मेलाग्राउंड स्थित सब्जी मंडी के नजदीक आज रोज बुधवार के दिन में समय करीब 11:40 बजे एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की तोड़ कर घात लगाए बदमाशों ने 1 लाख 31 हजार रुपये उड़ा लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गया। मधेपुरा जिले कुमारखंड थाना क्षेत्र के दमगड़ा गांव निवासी पीड़ित प्रेम लाल पंडित ने थाने में लिखित शिकायत कर बताया कि थाना क्षेत्र लहरनियां गांव में मेरे दूर के रिश्तेदार है। जो कि अपनी पुत्री के शादी में 1 लाख 31 हजार रुपये कर्ज के रूप में लिया था। इसी रुपये को लौटाने के लिए मेरे मोबाइल पर फोन कर मुझे भारतीय स्टेट बैंक शाखा त्रिवेणीगंज बुलाया तो मेरे अपने एक भाई रामकृष्ण यादव के साथ हीरो स्पलेंडर बाइक से करीब 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक शाखा त्रिवेणीगंज पहुंचे। उसी बैंक में सियाराम यादव ने मुझे 1 लाख 31 हजार रुपये नगद वापस भुगतान कर दिये। और कहा कि अब रुपया अपने बाइक के डिक्की में रख कर चले जाइए। मैं सभी रुपया झोला में रखकर डिक्की में रख दिया और अपने भाई रामकृष्ण यादव के साथ मेलाग्राउंड सब्जी मंडी के नजदीक पश्चिम किराना दुकान के आगे बाइक खड़ी कर किराना दुकान में समान खरीदने लगा।

फोटो : संतोष कुमार

इसी दौरान घात लगाये बदमाशों के द्वारा बाइक की डिक्की को खोलकर झोला सहित रुपया निकाल कर रफ्फु चक्कर हो गया मैं किराना समान लेकर जब बाइक के डिक्की में रखने गया तो रुपया गायब था। घटना किराना दुकान में लगें सीसीटीवी में कैद है। इस बाबत त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन मिला नहीं है आवेदन मिलने पर जांचों उपरांत विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

Recent Post