AMIT LEKH

Post: भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने प्राइवेट गार्ड को मारी गोली

भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने प्राइवेट गार्ड को मारी गोली

जख्मी युवक आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में करा रहा है इलाज

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

– अमिट लेख
अरुण कुमार ओझा की रिपोर्ट

आरा/भोजपुर। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के समीप शुक्रवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने प्राइवेट गार्ड को गोली मार दी। जख्मी गार्ड को गोली दाहिने साइड बाह के पिछले हिस्से में लगी है जो बाये साइड गर्दन से आर पार हो गई है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव निवासी शिवजी सिंह का 38 वर्षीय पुत्र विजय कुमार सिंह उर्फ विनय यादव है। वह पेशे से प्राइवेट गार्ड है एवं कतीरा स्थित विश्वविद्यालय में गार्ड के रूप में कार्यरत है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर जख्मी गार्ड के बेटे राजवीर सिंह ने बताया कि पूर्व में पड़ोसी से ही नाली का पानी बहने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की शाम वह विश्वविद्यालय से अपनी ड्यूटी खत्म कर साइकिल से वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान देवरिया मोड़ के समीप हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पड़ोसी से हुए नाली के पहनने के विवाद को लेकर उन्हीं लोगों पर गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जख्मी गार्ड को गोली किसने और क्यों मारी इसका कारण पूरी तरह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वही इलाज कर रहा है सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि गोली से जख्मी एक युवक आया है। जिसे दाहिने साइड छाती में गोली लगी थी जो बाये साइड गर्दन से आरपार हो गई थी। गोली लगने के कारण उसका लंस डैमेज हो गया था और खून भी काफी बह गया है। उसके डैमेज पार्ट्स का रिपेयर कर दिया गया है और चेस्टटूयव लगा दिया गया है। मरीज की स्थिति अभी उतनी ठीक नहीं है। लेकिन बीपी वप्लस आ गया है और मरीज स्टेबल हो जाएगा।

Comments are closed.

Recent Post