इंडो नेपाल सीमा बॉर्डर का गंडक नदी के रास्ते अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से तथा दशहरा एवं दीपावली को देखते हुए नेपाल एपीएफ और गंडक बराज पर तैनात एसएसबी 21वी वाहिनी बी कंपनी ने सुरक्षा की दृष्टि से संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की
नंदलाल पटेल
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संवाददाता)। इंडो नेपाल सीमा बॉर्डर का गंडक नदी के रास्ते अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से तथा दशहरा एवं दीपावली को देखते हुए नेपाल एपीएफ और गंडक बराज पर तैनात एसएसबी 21वी वाहिनी बी कंपनी ने सुरक्षा की दृष्टि से संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की। शुक्रवार को सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी और नेपाल के 36 नंबर पर तैनात एपीएफ के अधिकारी व जवानो ने पेट्रोलिंग की। गंडक बराज पर तैनात एसएसबी के इंस्पेक्टर बालकिशन जायसवाल के नेतृत्व में एसएसबी और नेपाली एपीएफ ने सीमा के नो मैंस लैंड, गंडक बराज, आदि क्षेत्रों में संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की। इंस्पेक्टर बालकिशन जायसवाल ने बताया कि सभी जवान और अधिकारी संयुक्त रूप से सीमा पर पेट्रोलिंग किया। उन्होंने आगे बताया कि खुली सीमा को देखते हुए वन तस्कर संदिग्ध तत्वो, शराब तस्कर, अपराधी तत्वो आदि गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर संयुक्त रूप से दोनों देशों की सेना पेट्रोलिंग करती है। ताकि दोनों देशों के बीच शांति का माहौल कायम रहे। दोनों देशों के बीच सूचना का आदान-प्रदान तथा आपसी तालमेल बना रहे। इस ज्वाइंट पेट्रोलिंग में एसएसबी की ओर से इंस्पेक्टर बालकिशन जायसवाल के साथ एसएसबी के अन्य जवान शामिल थे।वही नेपाल की ओर से एपीएफ़ के इंस्पेक्टर मनी कुमार पल्ली और अपने साथ एपीएफ की कई अधिकारी व जवान मौजूद थे।








