AMIT LEKH

Post: मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता बैठक

मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता बैठक

पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा निचलौल के अन्तर्गत बहुआर प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता बैठक सम्पन्न हुई

न्यूज़ डेस्क, महाराजगंज ब्यूरो

तैयब अली चिश्ती

–  अमिट लेख

महाराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा निचलौल के अन्तर्गत बहुआर प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता बैठक सम्पन्न हुई। इस सन्दर्भ सुगमकर्ती शालिनी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार “मिशन शक्ति अभियान 4.0 अंतर्गत’ महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को उनके अधिकार व आत्मरक्षा हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर तथा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित अति महत्वकांक्षी योजनाओं।

फोटो : तैयब अली चिश्ती

जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामुहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। बैठक में बाल संरक्षण कार्यकर्ती साधना देवी ने बतायी कि आदरणीय जिला अधिकारी महोदय के निर्देशन, मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के नेतृत्व के क्रम में बच्चों के अधिकारी पर जानकारी देते हुए नियमित रूप से विधालय आने पर जागरूक किया। इस बैठक में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के शालिनी सिंह,साधना, प्राधनाध्यापक एवं बच्चे दिपक, आकाश, तुलसी, खुश मंजल, पवन, विवेक उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post