AMIT LEKH

Post: बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट का कोड बंद

बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट का कोड बंद

प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र का बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट का कोड अचानक 03 अक्टूबर से ही बंद हो जाने के कारण दुर्गा पूजा को लेकर ग्राहकों में आक्रोश का माहौल साफ दिख रहा है

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र का बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट का कोड अचानक 03 अक्टूबर से ही बंद हो जाने के कारण दुर्गा पूजा को लेकर ग्राहकों में आक्रोश का माहौल साफ दिख रहा है। खासकर बुजुर्ग व गर्भवती को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न जगहों से ग्राहकों का कहना है कि बैंक ऑफ इंडिया 15 से 18 किलोमीटर की दूरी पर हैं। वहां आने जाने में 150 से 200 रुपये का खर्च आता है। और पूरे दिन बेकार हो जाता है। ग्राहकों ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट का कोड बंद होने से अधिक परेशानी वृद्धापेंशन वाले बुजुर्गों को होता है। जो 400 रुपये के लिए 150 रुपये खर्च कर बैंक जाना पड़ता है। इधर बैंक ऑफ इंडिया के बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट का कहना है कि ग्राहक केंद्र पर आठ से दस हजार ग्राहक है जो आक्रोशित होकर संचालकों से झगड़ा करते है कि मेरा खाता तुम खोला है इसलिए बैंक से रुपया लाकर तुम दो।

Comments are closed.

Recent Post