AMIT LEKH

Post: उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में शिक्षक को मिला प्रथम स्थान

उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में शिक्षक को मिला प्रथम स्थान

प्रखंड क्षेत्र के रा प्रा विद्यालय सलहा में कार्यरत नियोजित शिक्षक अजय कुमार पाण्डेय बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा में उच्च माध्यमिक विद्यालय (वर्ग 11-12)के शिक्षक परीक्षा में राज्य में 12 वा स्थान प्राप्त किये है

न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो

सुमन मिश्र

–  अमिट लेख

अरेराज, (विशेष संवाददाता)। प्रखंड क्षेत्र के रा प्रा विद्यालय सलहा में कार्यरत नियोजित शिक्षक अजय कुमार पाण्डेय बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा में उच्च माध्यमिक विद्यालय (वर्ग 11-12)के शिक्षक परीक्षा में राज्य में 12 वा स्थान प्राप्त किये है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवम बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मिंटू कुमार मिश्रा ने बताया कि श्री पाण्डेय का विद्यालय एवम शिक्षा से बहुत लगाव रहता है। विद्यालय में अध्यापन कार्य करने के साथ ही घर पर बीपीएससी परीक्षा की तैयारी करते थे। जिसका परिणाम राज्य में बारहवां एवम जिला में पहला स्थान के रूप में प्राप्त हुआ है। विद्यालय परिवार इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। वहीं प्रियम कुमारी, अलका भारती, अंजली कुमारी, सुरेंद्र राम, मदन मोहननाथ तिवारी, अरुणा रानी, मनोज ठाकुर, संजीव कुमार, प्रमोद पाण्डेय, नीतेश्वर कुमार, प्रभाकर प्रियदर्शी, गौरीशंकर भगत सहित प्रखंड के सभी शिक्षक ने बधाई दी हैं।

Comments are closed.

Recent Post