



बाजितपुर में बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई
न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। आज रोज मंगलवार की दिन में प्रखण्ड त्रिवेणीगंज ग्राम पंचायत औरलाहा में कौशल कुमार (भा०प्र० से०) जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजितपुर में बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई।

कार्यक्रम में शैशव यादव पुलिस अधीक्षक सुपौल, मुकेश कुमार उप विकास आयुक्त सुपौल, राशिद कलीम अंसारी अपर समाहर्ता सुपौल, अनुमण्डल पदाधिकारी त्रिवेणीगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी त्रिवेणीगंज, संतोष कुमार जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुपौल,
ऋषव निदेशक डी0आर0डी0ए0 सुपौल, अभिषेक रंजन वरीय उप समाहर्ता सुपौल, शशि कुमार सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुपौल, कार्यपालक अभियंता (विद्युत), प्रखण्ड विकास पदाधिकारी त्रिवेणीगंज, अंचलाधिकारी त्रिवेणीगंज, प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारीगण के साथ साथ स्थानीय प्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अपर समाहर्ता सुपौल ने सभी विभागों की संक्षिप्त जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी।

तत्पश्चात् निदेशक डी0आर0डी0ए0 सुपौल द्वारा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं विशेषकर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुपौल द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना सोलर स्ट्रीट लाईट योजना इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यपालक अभियंता विधुत द्वारा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित जन समूहों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा विधि व्यवस्था के संबंध में आमजन की भागीदारी पर ध्यान आकृष्ट करते हुए पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 का आमजन ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने का आग्रह किया गया ताकि भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया जा सके। जिलाधिकारी सुपौल द्वारा अंत में जन संवाद कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को देते हुए राज्य सरकार द्वारा सम्पोषित विभिन्न विभाग अन्तर्गत कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए समस्या निवारण हेतु जिला प्रसाशन के विभिन्न माध्यमों की विस्तृत जानकारी से अवगत करायी गई। जिससे आम जन को किसी प्रकार की समस्या का निदान त्वरित गति से किया जा सके। जिलाधिकारी सुपौल द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारीयों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता रहने का निदेश दिया गया। जन संवाद कार्यक्रम में आमलोगों की उपस्थिति काफी अधिक थी। जिला पदाधिकारी सुपौल के संबोधन को ध्यान पूर्वक सुनने के लिए आम लोग सभा स्थल पर उपस्थित रहें और जिला पदाधिकारी के संबोधन को अंत तक सुने। साथ ही ग्रामीणों की उपस्थिति में अतिरिक्त प्रथिमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजितपुर में स्वर्गीय तारिणी प्रसाद एवं स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद के प्रतिमा का अनावरण जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा किया गया। जिसमें उनके पुत्र डॉ0 एल0बी0 सिंह एवं जे0बी0 सिंह उपस्थित थे।