AMIT LEKH

Post: नगर में हजारी बगीचा के पशु मेला ग्राउंड को कचरागाह बनाना पर्यावरण के लिए खतरनाक : गरिमा

नगर में हजारी बगीचा के पशु मेला ग्राउंड को कचरागाह बनाना पर्यावरण के लिए खतरनाक : गरिमा

महापौर ने हजारी पशु मेला ग्राउंड से कचरा साफ कराने का दिया आदेश, आगे से हजारी को कचरा मुक्त रखते हुए कचरा नहीं गिराने का भी दिया निर्देश

नगर निगम क्षेत्र से रोज संग्रहित सैकड़ों टन कचरे का वैज्ञानिक तौर से निपटारे का भी नगर निगम महापौर ने दिया आदेश

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल व बिहार राज्य पर्यावरण नियंत्रण पर्षद के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश

न्यूज़ डेस्क, बेतिया

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम महापौर श्रीमती सिकारिया ने शनिवार को शहर के हजारी बगीचा स्थित पशु मेला ग्राउंड को नगर निगम का कचरागाह बनाने को पूरे शहरी क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षा के लिए खतरनाक बताया। नगर आयुक्त शंभू कुमार, सिटी मैनेजर अरविंद कुमार एवं अन्य के साथ शनिवार को मौके पर मुआयना करने पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र से रोज संग्रहित सैकड़ों टन कचरे का वैज्ञानिक तौर से निपटारे का आदेश दिया।

फोटो : मोहन सिंह

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने नगर निगम क्षेत्र का पर्यावरण स्तर अनेकों बार खतरनाक तौर पर चिन्हित किया गया है। इसके लिए बेहद जरूरी और अपरिहार्य है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल व बिहार राज्य पर्यावरण नियंत्रण पर्षद के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इसको लेकर श्रीमती सिकारिया ने शहर के हजारी बगीचा स्थित पशु मेला ग्राउंड को अविलंब कचरामुक्त बनाने का आदेश दिया। खुद के निरीक्षण में कचरा उठाव भी सुनिश्चित कराया। एवं महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सख्त निर्देश दिया कि आगे से हजारी पशु मेला ग्राउंड में निगम का कोई भी कचरा ना गिरे, ताकि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाया जा सके।

Comments are closed.

Recent Post