AMIT LEKH

Post: जन सुराज कि टीम ने वाल्मीकिनगर में जन जागरूकता को लेकर की बैठक

जन सुराज कि टीम ने वाल्मीकिनगर में जन जागरूकता को लेकर की बैठक

वाल्मीकिनगर में जन जागरूकता को लेकर जन सुराज कि टीम द्वारा नई राजनीतिक व्यवस्था में लाकर बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाया जा सकता है

 वाल्मीकिनगर (संवाददाता)

–  अमिट लेख,

वाल्मीकिनगर, (पटेल)। वाल्मीकिनगर में जन जागरूकता को लेकर जन सुराज कि टीम द्वारा नई राजनीतिक व्यवस्था में लाकर बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाया जा सकता है। उक्त बातें अनुमंडल अध्यक्ष गौरव कुमार ने वाल्मीकिनगर में शनिवार को आयोजित पंचायत स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद 50 के दशक में भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल बिहार आज देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है। आज गरीब, अशिक्षा, बेरोजगार और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से लोगों को यहां बुरा हाल है। अब समय है, स्थिति को बदलने का और लोगों के जीवन में बेहतर के लिए बिहार की वस्था में बदलाव कि जरुरत है। आपकी पंचायत में स्कूल की क्या व्यवस्था है। गरीब बच्चों को पढ़ाई हो पाती है या नहीं। अगर पंचायत में किसी विद्यालयों का स्थिति खराब है तो कैसे सुधारा जा सके। पंचायत में किसान खेती कौन सी प्रकार के करते हैं। और सालाना कितना आए होती है पंचायत के लोग रोजगार के लिए किन राज्यों में पलायन करते हैं। आदि समस्याओं के बारे में जानकारी दिए। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष गौरव कुमार पटना से आए तारकेश्वर कुमार, वाल्मीकिनगर पंचायत के उप मुखिया रवि प्रसाद गुप्ता, वार्ड सदस्य मंजर कुमार, संजय कुमार गुप्ता, संजय कुमार, संतोष कुमार, आदि लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post