नगर परिषद क्षेत्र के बघला चौक एनएच 327 ई.के किनारे आज रोज शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे एक ट्रक चालक से मारपीट कर 25 हजार रूपये लूट लिया गया
न्यूज़ डेस्क, सुपौल
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र के बघला चौक एनएच 327 ई.के किनारे आज रोज शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे एक ट्रक चालक से मारपीट कर 25 हजार रूपये लूट लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के संदर्भ में पीड़ित जख्मी ट्रक चालक सारण जिला के गरखा थाना क्षेत्र के मकीनपुर गांव निवासी कुंदन कुमार ने बताया कि हम छपरा से मवेशी लेकर शुक्रवार की रात्रि में चले और शनिवार की सुबह त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बघला मवेशी हाट में मवेशी अनलोड कर खाली ट्रक को बघला चौक के समीप एनएच 327 ई.के किनारे में लगा दिया। और अपने उप-चालक से ट्रक में रखे गैस सिलिंडर का मांग किया। खाना बनाने के लिए गैस भराने के उद्देश्य से खाली सिलेंडर को लेकर बाजार जा ही रहा था। कि अचानक पीछे से तीन व्यक्ति ने मेरे ऊपर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। और भाड़े के रूप लिया गया नगद 25 हजार रुपये लूट लिया। उन्होंने बताया कि ट्रक बी आर 04 j 5169 के चालक बाल्मीकि,राजा कुमार, सुगर राय जो कि सारण जिले के गरखा थाना निवासी जो इस घटना को अंजाम दिया है। इधर मामले को लेकर पीड़ित जख्मी ट्रक चालक के द्वारा थाने में लिखित शिकायत की गई है। इस बाबत त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।








