AMIT LEKH

Post: गाली ग्लौज के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा को बेरहमी से पीटकर किया ज़ख़्मी

गाली ग्लौज के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा को बेरहमी से पीटकर किया ज़ख़्मी

नगर परिषद क्षेत्र के मलहनमा वार्ड नं-8 में गुरुवार देर रात्रि साला और बहनोई के बीच कहासुनी व गाली-गलौज के दौरान बीचबचाव में आए चाचा की बेहरहमी पिटाई कर जख्मी कर दिया

न्यूज़ डेस्क, सुपौल

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र के मलहनमा वार्ड नं-8 में गुरुवार देर रात्रि साला और बहनोई के बीच कहासुनी व गाली-गलौज के दौरान बीचबचाव में आए चाचा की बेहरहमी पिटाई कर जख्मी कर दिया। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर पर तैनात चिकित्सक डॉ.बीएन पासवान के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जख्मी नगर परिषद क्षेत्र के मलहनमा वार्ड नं- 8 निवासी कमलेश्वरी यादव उम्र 55 वर्ष है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के संदर्भ में जख्मी के परिजनों ने बताया कि साला नगर परिषद क्षेत्र के मलहनमा वार्ड नंबर आठ 8 निवासी सतीश कुमार और बहनोई थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया निवासी अमरेंद्र यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान बीचबचाव करने आए चाचा को साला व बहनोई ने मिलकर बेहरमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया।

Comments are closed.

Recent Post