AMIT LEKH

Post: पांच दिनों से ओपीडी में नही हुआ एक भी मरीज का इलाज

पांच दिनों से ओपीडी में नही हुआ एक भी मरीज का इलाज

संग्रामपुर पीएचसी स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल

गोदाम में एक्सपायरी दवाओं का भंडार

अरेराज एसडीओ ने संग्रामपुर पीएचसी का किया निरीक्षण

न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो

दिवाकर पाण्डेय

–  अमिट लेख

मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। जिला में ज्यादातर अस्पताल भगवान के भरोसे चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आमलोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दावे की पोल खोल रहा मोतिहारी जिला के संग्रामपुर पीएचसी में अरेराज एसडीओ के औचक निरीक्षण में खुली संग्रामपुर पीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल पीएचसी में पांच दिनों से ओपीडी ने नही देखा गया था मरीज।

फोटो : दिवाकर पाण्डेय

डेंटिस्ट कर रहे थे ओपीडी। पीएचसी के बेड पर महीनों से डाला बेडसीट अस्पताल का शोभा बढ़ा रहा था तो स्टोर रूम में जीवन रक्षक सहित कई दवा एक्सपायर रखा गया था। सबसे रोचक बात एसडीओ के मांगने के बाद भी डाक्टर व कर्मियों द्वारा न डाक्टर डियूटी का रोस्टर चार्ट उपलब्ध कराया गया नही दवा स्टॉक पंजी सहित कोई पंजी अधतन मिला। अस्पताल प्रभारी नदारद मिले। अस्पताल की व्यवस्था देख अरेराज एसडीओ भौचक रह गए। एसडीओ द्वारा स्वाथ्य व्यवस्था में सुधार सहित कई सख्त निर्देश दिया गया। अरेराज एसडीओ अरुण कुमार ने बताया की संग्रामपुर पीएचसी निरीक्षण में भारी अनियमितता मिली है। जांच रिपोर्ट जिला पदाधिकारी व सिविल सर्जन को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी अस्पतालों के औचक निरीक्षण कर बेहतर सुविधा आम लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Comments are closed.

Recent Post