AMIT LEKH

Post: एसएसबी और पुलिस के संयुक्त नाकादल ने बरामद किया 1500 बोतल नेपाली शराब

एसएसबी और पुलिस के संयुक्त नाकादल ने बरामद किया 1500 बोतल नेपाली शराब

नेपाली शराब की  1500 बोतल जब्त

न्यूज़ डेस्क, सुपौल न्यूज़

मिथिलेश कुमार झा

अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। एसएसबी 45वीं बटालियन सशत्र सीमा बल की सीमा चौकी नरपटपट्टी तथा बिहार पुलिस रतनपुर ने संयुक्त नाका ड्यूटि के दौरान 1500 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट सह द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी कि स्पर संख्य -1725 के निकट के क्षेत्र से नेपाल से भारत की ओर प्रतिबंधित समान की तस्करी होने वाली है। सूचना की पुष्टि करने के उपरांत उक्त सूचना को रतनपुर पुलिस के साथ साझा किया गया तथा तस्करों को पकड़ने के लिए एक संयुक्त नाका दल का गठन किया गया। स.उ.नि. अश्वनी डबास के नेतृत्व में अन्य 04 कार्मिक एवं बिहार पुलिस के 03 कार्मिकों का नाका दल चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुआ। निर्धारित स्थान पर नाका दल सतर्कता के साथ ड्युटी करने लगा। कुछ समय उपरांत नाका दल द्वारा नदी के किनारे हलचल देखी गयी। नाका दल नदी के किनारे छुपते हुए पहुंचा कि नाव से बोरी में सामान उतारते हुए कुछ लोगों नें नाका दल को देख लिया एवं सामान छोडकर नदी में कूद गए। साथ ही नाव सवार व्यक्ति नाव को नदी में बहा ले गया। इसके उपरांत नाका दल द्वारा सभी बोरियों को खोलकर तलाशी ली गयी। इस क्रम में नाका दल को बोरी में रखी नेपाली शराब दिलवाले की 1500 बोतल शराब प्राप्त हुई।आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत जब्त की गई शराब रतनपुर थाना जिला,सुपौल बिहार को सुपुर्द कर दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post