बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
बोरी को खोलकर चेक किया गया तो उसमें 28 किलो 300ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। 25 अगस्त 25 की सुबह करीब 3:45 बजे 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के एफ-समवाय नागरदेही के अपने कार्यक्षेत्र मे गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाए हुए थे। इस दौरान नेपाल के तरफ से एक व्यक्ति अपने सिर पर एक बोरी में समान लेकर आ रहा था जैसे ही तस्कर ने एसएसबी जवान को देखा, बोरी फेंककर वापिस नेपाल की तरफ भाग गया। बोरी को खोलकर चेक किया गया तो उसमें 28 किलो 300ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। सूचना समवाय प्रभारी को दी l इस समान को नेपाल से भारत में तस्करी करने के लिए ला रहा था। इस गांजा को बेंच कर वह मोटी रकम कमाने के फिराक मे था। पकड़े गए गांजा नजदीकी पुलिस स्टेशन भंगहा को सुपुर्द कर दिया गया है। स्थानीय जनता का कहना हैं कि एसएसबी द्वारा लगातार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सीमा पर किए जा रहे विशेष से सीमा पर अबैध कार्य के आवागमन पर अंकुश लगा हैं। एवं तस्करी मे लिप्त लोगों मे खलबली मची है, इस कार्य से सीमा पर तस्करी मे भी गिरावट देखा जा रहा हैं।








