बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
नरकटियागंज एसडीपीओ जेपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में बल्थर थाना कांड संख्या-61/26 अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 27 मार्च 26 को सुबह में वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार वाहन चेकिंग के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर माजर पुल बल्थर से बल्थर, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा बल के द्वारा स्कॉर्पियो गाड़ी से-85.15 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ जेपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में बल्थर थाना कांड संख्या-61/26 अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी :
1. मादक पदार्थ (गांजा)-85.15 किलोग्राम
2. स्कार्पियो गाड़ी -1
गिरफ्तारी :
1. कादिर शेख पिता सराजुल शेख ग्राम सड़किया टोला थाना बल्थर जिला पश्चिम चंपारण बेतिया।
2. जुगेश्वर राउत पिता रघुवर राउत ग्राम पोखरिया थाना पोखरिया जिला परसा, नेपाल।








