AMIT LEKH

Post: नगर निगम क्षेत्र की उत्तम साफ सफाई के साथ कचरों का पर्यावरण संरक्षण के अनुकुल करें निष्पादन : गरिमा

नगर निगम क्षेत्र की उत्तम साफ सफाई के साथ कचरों का पर्यावरण संरक्षण के अनुकुल करें निष्पादन : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

पीपरा स्थित नगर निगम क्षेत्र के कचरा डंपिंग स्थल से आसपास प्रदूषण की समस्या की शिकायत निदान की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचीं महापौर

स्वच्छता के प्रभारी पदाधिकारी को नियमित स्थल निरीक्षण करते हुए कचरों के सुरक्षित रख रखाव का महापौर ने दिया सख्त निर्देश 

विभिन्न वार्डों से रोज संग्रहित होने वाले कचरे को बनाए गए घेरा के अंदर और लोगों के आवागमन से दूर सुरक्षित करने का सफाई निरीक्षकों को दिया आदेश

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र की उत्तम साफ सफाई के साथ ही रोज संग्रहित कचरों का पर्यावरण संरक्षण के अनुकुल निष्पादन और सुरक्षित रख रखाव को अनिवार्य और अचूक रूप से संरक्षित किया जाए।

फोटो : मोहन सिंह

वे सोमवार को नगर निगम क्षेत्र के पीपरा स्थित कचरा डंपिंग स्थल से आसपास प्रदूषण की समस्या की मिली जन शिकायत पर निदान की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंच कर उन्होंने बदबूदार कचरों को राष्ट्रीय उच्च पथ 727 से अलग डंपिंग स्थल पर बने घेरे के अंदर ही कचरा पहुंचाने के जारी कार्य का महापौर श्रीमती सिकारिया ने सुबह करीब 9 बजे औचक निरीक्षण किया।

छाया : अमिट लेख

महापौर ने बताया कि जानकारी के बावजूद नगर निगम के दोनों स्वच्छता प्रबंधक यथा अर्पित कुमार और अशफाक अहमद के मौके पर नहीं पाए जाने पर दोनों तलब किए गए। तब उनके द्वारा पूर्वाह्न 09:30 से विभागीय वीडियो कांफ्रेंसिंग उनको शामिल रहने के आदेश के कारण वे दोनों के द्वारा कचरा डंपिंग स्थल पर पहुंचने में असमर्थता व्यक्त की गई। तब महापौर श्रीमती सिकारिया ने मौके पर मौजूद स्वच्छता प्रभारी मोहम्मद तबरेज आलम और जुलुम साह को नियमित पिपरा के कचरा डंपिंग स्थल का नियमित निरीक्षण करते हुए कचरों के सुरक्षित रख रखाव का महापौर के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से रोज संग्रहित होने वाले कचरे को पिपरा डंपिंग स्थल पर बनाए गए घेरा के अंदर और लोगों के आवागमन से दूर सुरक्षित किया जाए। क्योंकि नगर निगम क्षेत्र उत्तम साफ सफाई व्यवस्था करने के साथ उठाए गए कचरों का सुरक्षित और पर्यावरण संरक्षा से जुड़े अनिवार्य प्रावधानों पालन अचूक रूप से किए जाने का आदेश उन्होंने सफाई निरीक्षकों को दिया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि एनएच 727 तक कचरा और सड़ांध से राहगीरों के साथ आम लोगों की समस्या बढ़ने की जन शिकायत पर उन्होंने डंपिंग स्थल पर पहुंच खुद से भी समस्या को सही पाकर नगर निगम प्रशासन के दो जेसीबी, एक पोकलेन तीन हाईवा आदि के माध्यम स्वयं वहां घंटों मौजूद रहके लोगों की कचरे और उसकी सड़ांध से समस्या को समाप्त करवाया।

Leave a Reply

Recent Post