AMIT LEKH

Post: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एकमा में कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य के लिए एकजुट” थीम पर जोर

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एकमा में कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य के लिए एकजुट” थीम पर जोर

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन : 

कॉलेज के सचिव ई. जयप्रकाश सिंह ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए वैज्ञानिक उपलब्धियों और साक्ष्यों को व्यवहार में लाना जरूरी है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा/सारण, (संवाददाता)। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एकमा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शशि भूषण मालवीय रहे। इस अवसर पर डॉ. मालवीय ने बताया कि इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के साथ एकजुट रहें, विज्ञान के साथ खड़े रहें” वैज्ञानिक सहयोग और प्रमाण आधारित प्रयासों के जरिए वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा लोगों, पशुओं, पौधों और पृथ्वी के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना आवश्यक है। कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव ई. जयप्रकाश सिंह ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए वैज्ञानिक उपलब्धियों और साक्ष्यों को व्यवहार में लाना जरूरी है। इसके लिए बहुक्षेत्रीय सहयोग की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मौजूद कॉलेज के ट्रस्टी राजीव कुमार शर्मा, अनूप कुमार, नागेंद्र कुमार सिंह, संतोष सिंह सहित शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और प्रशिक्षणार्थियों ने स्वास्थ्य प्रणालियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Recent Post