महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
यह मदरसा खास तौर पर बच्चियों की बेहतर तालीम के लिए जाना जाता है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। बड़हरा गंज बरईपार क्षेत्र में स्थित मदरसा जामिया कादिरिया लिलबनात में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं। यह मदरसा खास तौर पर बच्चियों की बेहतर तालीम के लिए जाना जाता है।
जहां दीन और दुनियावी शिक्षा का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसका सकारात्मक असर अब मदरसों में भी साफ दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में यह मदरसा भी बच्चियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ दीनियत की मुकम्मल तालीम देने में अहम भूमिका निभा रहा है। यहां नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई कराई जाती है। साथ ही क़ुरआन, आलिमियत और फ़ज़ीलत तक की शिक्षा भी दी जाती है। मदरसे में पढ़ रही छात्राओं की गुणवत्ता परखने के लिए कैमरे के सामने उनसे कई सवाल भी पूछे गए। इस दौरान बच्चियों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री से जुड़े सवालों का आत्मविश्वास के साथ सही जवाब दिया। साथ ही वर्तमान प्रधानमंत्री और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्नों का भी जवाब दिया। इसके अलावा क़ुरआन और हदीस से जुड़े सवालों का जवाब भी बच्चियों ने बेहतरीन तरीके से दिया। जिससे उनकी दीनियत और दुनियावी शिक्षा पर मजबूत पकड़ साफ नजर आई। कुछ छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए मदरसे के माहौल, पढ़ाई और शिक्षकों की सराहना भी की। बच्चियों की शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां अनुभवी शिक्षकों और स्टाफ की लगातार निगरानी रहती है। दूर-दराज़ से आने वाली छात्राओं के लिए, यहां बेहतर हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध है।
जहां रहने और खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया गया है।
मदरसा के रुक्न सूफी मुजीबुर्रहमान शाह ने अभिभावकों से अपील की है, कि अपनी बच्चियों के उज्जवल भविष्य के लिए
जल्द से जल्द दाखिला कराएं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :
📞 7754958646, 7754887693








